Apple की OLED MacBook Pro लॉन्च करने की तैयारी, टाइमलाइन लीक!

यह इकलौता मॉडल होने जा रहा है जिसमें कंपनी mini LED से OLED में स्विच करेगी।

Apple की OLED MacBook Pro लॉन्च करने की तैयारी, टाइमलाइन लीक!

Photo Credit: Freepik

Apple OLED MacBook Pro लॉन्च को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • कंपनी 2026 में नया डिजाइन वाला MacBook Pro लाने वाली है
  • यह डिवाइस 2026 के अंत में पेश किया जा सकता है
  • Samsung इसके OLED पैनल कथित रूप से तैयार कर रही है
विज्ञापन

Apple अपने नए MacBook Pro को OLED डिस्प्ले के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का यह लैपटॉप काफी समय से चर्चा में है। अब इसके लॉन्च को लेकर टाइमलाइन लीक हो गई है। खबर है कि कंपनी के इस लैपटॉप में Samsung डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसके लिए तैयारी जोरों से जारी है। सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, यह नया लैपटॉप कई मायनों में खास होने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Apple OLED MacBook Pro लॉन्च को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कंपनी 2026 में नया डिजाइन वाला MacBook Pro लाने वाली है जिसमें OLED डिस्प्ले होगा। अब कोरियन पब्लिकेशन The Elec के अनुसार, यह डिवाइस 2026 के अंत में पेश किया जा सकता है। कहा गया है कि चौथी तिमाही में कंपनी इसे मार्केट में उतार सकती है। यानी कंपनी का यह बहुचर्चित लैपटॉप 2026 के अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक कभी भी लॉन्च हो सकता है। Samsung इसके OLED पैनल कथित रूप से तैयार कर रही है। खबर आ रही है कि कंपनी ने प्रोडक्शन तेज कर दिया है ताकि समय पर पैनल सप्लाई की जा सके। 

OLED MacBook Pro Feautures (Rumoured)
Apple OLED MacBook Pro के कई स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। यह लैपटॉप स्लिम चेसी के साथ पेश किया जाएगा। इसका OLED पैनल टच सपोर्ट के साथ आने वाला है। कंपनी इनमें पतली चेसिस का इस्तेमाल करेगी। लैपटॉप में 2nm प्रोसेस पर बना M6 सीरीज का चिपसेट होगा। यह इकलौता मॉडल होने जा रहा है जिसमें कंपनी mini LED से OLED में स्विच करेगी। 

Samsung Display इन्हें दो साइज में बनाएगी। जिसके लिए 14 इंच और 16 इंच साइज में इन्हें तैयार किया जाएगा। कयास है कि साल के अंत तक कंपनी इनके 20 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। डिस्प्ले के लिए जहां तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है, वहीं एपल की ओर से कुछ पार्ट्स अभी पूरी तरह से तैयार नहीं बताए गए हैं। संभावना है कि इस वजह से डिवाइस के लॉन्च में कुछ देरी हो सकती है। बहरहाल, OLED MacBook Pro के लॉन्च में अभी कई महीने का समय है। देखना होगा कि यह नया डिवाइस कंपनी को मार्केट में कितना बूस्ट दे पाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »