Xiaomi ने लॉन्च किया महज 250 ग्राम का Mini PC, ये है प्राइस...

Ningmei Mini Computer ‘CR80’ को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,053 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,429 रुपये) है।

Xiaomi ने लॉन्च किया महज 250 ग्राम का Mini PC, ये है प्राइस...
ख़ास बातें
  • Ningmei Mini PC ‘CR80’ कई डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है
  • Xiaomi के इस मिनी पीसी में मिलती है 8 जीबी तक रैम
  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
Xiaomi कंपनी ने 250 ग्राम वज़न वाला नया पीसी लॉन्च किया है, जिसका नाम Ningmei Mini Computer ‘CR80' है। इस मिनी पीसी को आप अपने मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस के साथ कनेक्ट करके कई काम कर सकते हैं। खासतौर पर नॉन-गेमर्स यूज़र्स के लिए यह मिनी बेहद काम का साबित हो सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह N5105 क्वाड-कोर से लैस है। इसमें हाई-स्पीड M.2 SSD और DDR4 मैमोरी दी गई है। इस मिनी कम्प्यूटर की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

Xiaomi Ningmei Mini PC ‘CR80' Price

Mydrivers की रिपोर्ट के मुताबिक, Ningmei Mini Computer ‘CR80' को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,099 (लगभग 13,053 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,429 रुपये) है।
 

Xiaomi Ningmei Mini PC ‘CR80' Specification

Ningmei Mini Computer ‘CR80' का वज़न महज 250 ग्राम है, जिसका मतलब यह है कि एक स्मार्टफोन की तुलना में यह डिवाइस थोड़ा भारी होगा। वहीं, इसकी लम्बाई 12cm से थोड़ी कम और चौड़ाई 2.5cm से थोड़ी कम है। इसे आप आसानी से बैगपैक में कैरी कर सकते हैं। यह N5105 क्वाड-कोर से लैस है, जिसमें आपको 2.9GHz तक की टर्बो फ्रीक्वैंसी मिलती है। इसमें आपको 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस मिनी पीसी को आप मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे टीवी, प्रोजेक्टर, प्रिंटर, स्कैनर आदि से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

बता दें, यह पीसी केवल 10 वॉट पावर की खपत करता है।

कनेक्टिविटी में Intel AC7265 वायरलेस नेटवर्क कार्ड मिलता है, जो कि 2.4G+5G डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्शन को सपोर्ट करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »