HP ने भारत में लॉन्च किए नए डेस्कटॉप, कीमत 19,990 रुपये से शुरू

लैपटॉप निर्माता कंपनी एचपी ने आज HP 260 G3 डेस्कटॉप मिनी को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में एचपी 260 जी3 की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है।

HP ने भारत में लॉन्च किए नए डेस्कटॉप, कीमत 19,990 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • HP का सस्ता डेस्कटॉप मिनी भारत में हुआ लॉन्च
  • HP का सस्ता डेस्कटॉप मिनी भारत में हुआ लॉन्च
  • 18.5 इंच का डिस्प्ले वाला है HP 260 G3 Desktop Mini
विज्ञापन
लैपटॉप निर्माता कंपनी एचपी ने आज HP 260 G3 डेस्कटॉप मिनी को भारत में लॉन्च कर दिया है। एचपी इंडिया ने स्कूल और अन्य शिक्षा संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है। टेक्नोलॉजी हमारे जीवन में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। स्टूडेंट्स अपने डिजिटल स्किल को बढ़ा सकें और हर दिन कुछ नया सीख सकें, इसके लिए एचपी इंडिया ने आज एक नए और सस्ते डेस्कटॉप मिनी पर से पर्दा उठा दिया है। अगर आप भी महंगा डेस्कटॉप खरीदना नहीं चाहते तो HP 260 G3 आपके लिए भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। भारत में एचपी 260 जी3 की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है। एचपी ने एक बयान में कहा कि HP 260 G3 की मदद से स्कूल और अन्य शिक्षा संस्थान कम कीमत में अपनी साइंस, इंजीनियरिंग और गणित (STEM)लैब के सिस्टम को अपग्रेड कर सकते हैं।

HP 260 G3 Desktop Mini में पेंटियम डुअल कोर प्रोसेसर के साथ 18.5 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। सातवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर के साथ 18.5 इंच डिस्प्ले वाले मॉडल की भारत में शुरुआती कीमत 25,990 रुपये है। यह लैपटॉप अधिकतम 32 जीबी DDR4 रैम तक सपोर्ट करता है। एचपी का यह लैपटॉप विंडोज 10 प्रो पर चलता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कुछ नया सीखे या फिर उसके ज्ञान में बढ़ोतरी हो, तो 20,000 रुपये से कम कीमत वाला HP 260 G3 Desktop Mini एक फायदे का सौदा हो सकता है। एचपी इंडिया (पर्सनल सिस्टम) के वरिष्ठ निर्देशक विक्रम बेदी ने कहा कि मार्केट में कम कीमत वाले डेस्कटॉप की जरूरत को समझने के बाद HP 260 G3 डेस्कटॉप मिनी को उतारा गया है। स्कूल, शिक्षा संस्थानों के अलावा कंपनी उन छोटे शहरों की तरफ भी रुख कर रही है जहां कम कीमत में डिजिटल लर्निंग डिवाइस की मांग अधिक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HP 260 G3, HP 260 G3 Desktop Mini, HP India, HP desktops
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »