Android डेस्कटॉप की तरह काम करेगा Remix Mini, कीमत 2,000 रुपये से भी कम

Android डेस्कटॉप की तरह काम करेगा Remix Mini, कीमत 2,000 रुपये से भी कम
विज्ञापन
मात्र 2000 रुपये में पर्सनल कंप्यूटर इस्तेमाल करने का एहसास। यकीन मानिए, हम कोई मज़ाक नहीं कर रहे। मार्केट में जल्द ही रीमिक्स मिनी (Remix Mini) एंड्रॉयड बेस्ड मिनी-पीसी उपलब्ध होने वाला है। इसे चीन की कंपनी जाइड टेक (Jide Tech) ने डेवलप किया है।

कंपनी ने रीमिक्स ओएस (Remix OS) ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया है, जो एंड्रॉयड पर बेस्ड है। इसे कस्टमाइज करके यूज़र के लिए कई डेस्कटॉप फ़ीचर उपलब्ध कराए गए हैं, जैसे कि टास्कबार और मल्टी-विंडो मल्टी टास्किंग। Remix OS को इस्तेमाल करने के लिए माउस व कीबोर्ड की जरूरत पड़ेगी और साथ में एक बड़े स्क्रीन की भी। यह एंड्रॉयड पर बेस्ड है, इसलिए यूज़र अपने काम के लिए ज्यादातर एंड्रॉयड ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

एक साल पहले तक यह आइडिया बहुत ज्यादा मज़ेदार नहीं लगता था, लेकिन आज की तारीख में एंड्रॉयड पर ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं जिनके जरिए ज्यादातर प्रोडक्टिविटी टास्क को आसानी से पूरा किया जा सकते है। साथ में कई ऐसे मज़ेदार गेम भी हैं, जिन्हें अब टचस्क्रीन के बिना ही एन्जॉय किया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ये वीडियो देखें।

Remix की सबसे बड़ी खूबी इसकी कीमत है। शुरुआत में ऑर्डर करने वाले कनज्यूमर्स के लिए Remix का 1GB वर्ज़न सिर्फ $20 (करीब 1,275 रुपये) में उपलब्ध होगा। वैसे, यह हर किसी के लिए $30 (करीब 1,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। आप 2GB RAM और 16GB स्टोरेज वाला वर्ज़न $40 (करीब 2,500 रुपये) में ख़रीद सकते हैं।

Remix बनाने वाली कंपनी का कहना है कि आज की तारीख में ज्यादातर लोग सिर्फ ईमेल पढ़ने और यूट्यूब (YouTube) वीडियो देखने के लिए पैसा खर्च रहे हैं। अगर आप को एक बेसिक कंप्यूटर की जरूरत है, तो इसके लिए कई हज़ार खर्चने की क्या जरूरत?

Remix Mini में 1.2GHz 64-bit quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका 1GB वाला मॉडल 8GB की स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि 2GB वाला मॉडल 16GB स्टोरेज के साथ। दोनों ही डिवाइस में USB पोर्ट दिया गया है, जिसे एक्सटर्नल हार्डडिस्क के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड पोर्ट भी मौजूद है। डिवाइस में एक HDMI पोर्ट बना हुआ है, जिसे आप अपने डिस्प्ले/स्क्रीन से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा डिवाइस में वाई-फाई, इथरनेट पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फीचर हैं। ऑडियो जैक को हेडफोन के अलावा स्पीकर्स से भी कनेक्ट किया जा सकेगा।

इस डिवाइस की डिलिवरी को लेकर कंपनी ने खास कदम उठाया है। दावा किया गया है कि Remix दुनिया के किसी भी शहर में अक्टूबर 2015 तक डिलीवर कर दिया जाएगा। अगर कंपनी ऐसा करने में सफल होती है, तो Remix Mini डेस्कटॉप डिवाइस आपके लिए कंप्यूटिंग को आसान बना देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  7. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »