Microsoft Windows

Microsoft Windows - ख़बरें

  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • फोन नहीं, अब लैपटॉप-PC से चोरी हो रहे OTP और SMS! निशाने पर है ये Windows फीचर
    Cisco Talos की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नया Windows मैलवेयर Microsoft Phone Link ऐप को निशाना बनाकर यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है। यह हमला सीधे स्मार्टफोन को हैक नहीं करता, बल्कि Windows PC में सिंक हुए मैसेज और नोटिफिकेशन तक पहुंच बनाता है। रिपोर्ट के अनुसार, CloudZ नाम का रिमोट एक्सेस टूल और Pheno plugin मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। यह मैलवेयर Phone Link से जुड़े प्रोसेस को पहचानकर एक्टिव सेशन खोजता है और फिर डेटा इकट्ठा करने की कोशिश करता है। एक्सपर्ट्स ने इसे SMS-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए नया खतरा बताया है।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद
    NASA के Artemis II मिशन के दौरान Orion स्पेसक्राफ्ट में एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी सामने आई, जब एक एस्ट्रोनॉट ने लाइवस्ट्रीम के दौरान Microsoft Outlook के काम न करने की शिकायत की। कमांडर Reid Wiseman ने बताया कि सिस्टम में Outlook के दो वर्जन चल रहे थे और दोनों ही काम नहीं कर रहे थे। Mission Control ने रिमोट एक्सेस के जरिए इस समस्या को जांचा और बाद में बताया कि Outlook को “offline” मोड में चलाया जा सकता है। यह घटना दिखाती है कि अंतरिक्ष मिशनों में भी रोजमर्रा के कमर्शियल सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होते हैं और उनमें आम तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।
  • लैपटॉप, PC पर Windows 11 चलाने वालों को आ रही है बड़ी समस्या, फिक्स होने तक अपनाएं ये जुगाड़
    Microsoft ने Windows 11 यूजर्स को चेतावनी दी है कि KB5064081 और उसके बाद जारी अपडेट्स के कारण कई सिस्टम पर लॉक स्क्रीन से पासवर्ड आइकॉन गायब दिख सकता है। यह समस्या उन डिवाइसों को भी प्रभावित कर रही है जिनमें कई साइन-इन ऑप्शन एक्टिव हैं। कंपनी के अनुसार आइकॉन अदृश्य है, लेकिन बटन अब भी वहीं मौजूद है और खाली जगह पर कर्सर ले जाने से पासवर्ड बॉक्स खुल जाता है। फिलहाल इस बग के लिए कोई अलग वर्कअराउंड उपलब्ध नहीं है और Microsoft ने कहा है कि फिक्स पर काम जारी है।
  • कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाएगा मोबाइल, ये हैं सिंपल स्टेप्स
    विंडोज यूजर्स अपने सिस्टम पर कॉल, टेक्स्ट और नोटिफिकेशन पा सकते हैं। Microsoft का फोन लिंक एप्लिकेशन इसमें मदद प्रदान करता है, जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन और आपके विंडोज 0 या 11 पीसी के बीच की दूरी कम होती है। फोन लिंक यूजर्स के मोबाइल कम्युनिकेशन और नोटिफिकेशन को सीधे डेस्कटॉप पर प्रदान करता है।
  • आज से बंद हो जाएगा Windows 10 सपोर्ट, ऐसे करें Windows 11 में अपडेट, जानें सबसे आसान तरीका
    Microsoft 14 अक्टूबर से उन सभी डिवाइसेज पर ओवर दी एयर सिक्योरिटी अपडेट्स देना बंद कर देगा जो Windows 10 पर चल रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को या तो Windows 11 पर स्विच करना होगा या फिर संभावित खतरे के साथ Windows 10 पर ही डिवाइस को चलाना होगा। यूजर्स के पास यह भी विकल्प है कि वे अपने डिवाइसेज को विंडोज 11 के साथ अपडेट कर लें।
  • Windows 10 के लिए माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर से सपोर्ट कर रहा बंद, जानें यूजर्स को क्या करना होगा?
    Microsoft 14 अक्टूबर, 2025 से आधिकारिक तौर पर विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। इसके बाद कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल सुधार या नए फीचर जारी नहीं करेगी। इससे दुनिया में विंडोज 10 पर चल रहे लाखों कंप्यूटर पर असर होगा। माइक्रोसॉफ्ट के ईवीपी और कंज्यूमर सीएमओ यूसुफ मेहदी ने यूजर्स को भरोसा दिया कि सपोर्ट बंद होने के बाद भी विंडोज 10 डिवाइस काम करते रहेंगे।
  • Windows 10 बंद होने जा रहा है! जानें 14 अक्टूबर के बाद आपके PC का क्या होगा
    Microsoft ने कन्फर्म किया है कि Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 को खत्म हो जाएगा। इसके बाद डिवाइस पर सिक्योरिटी और फीचर अपडेट्स नहीं मिलेंगे। हालांकि Microsoft 365 और Defender Antivirus को 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। कंपनी Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम भी लेकर आई है और Windows 11 व Copilot+ PCs को अपग्रेड करने का सुझाव दिया गया है।
  • Windows 10 यूजर्स सावधान: Microsoft के फैसले से करोड़ों कंप्यूटर खतरे में!
    Windows 10 के लिए फ्री सिक्योरिटी अपडेट्स 14 अक्टूबर 2025 से बंद हो जाएंगे। इस फैसले से दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स की डिजिटल सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है। Consumer Reports ने Microsoft के CEO सत्य नडेला को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि कंपनी अपने इस निर्णय पर दोबारा विचार करे और Windows 10 मशीनों के लिए सपोर्ट जारी रखे। रिपोर्ट का कहना है कि लाखों लोग ऐसे डिवाइस चला रहे हैं जिन्हें Windows 11 पर अपग्रेड करना संभव ही नहीं है। ऐसे में सपोर्ट खत्म होने से यूजर्स के लिए साइबर अटैक्स का खतरा और बढ़ जाएगा।
  • Computer पर अब नहीं होगी Keyboard और Mouse की जरूरत....
    Microsoft ने विंडोज 2030 विजन नाम की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भविष्य में कंप्यूटर का काम करने का तरीका और यूजर्स का उसको इनपुट देने का तरीका बिलकुल बदल जाएगा। अगले 5 सालों में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में होने वाले बड़े बदलावों को दिखाया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने पर खास ध्यान दिया गया है।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया Swift Lite 14 AI PC, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह कंपनी का AI फोकस्ड नया लैपटॉप है। इसमें 32 GB के RAM के साथ Intel Core Ultra 5 CPU दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कई फीचर्स दिए गए हैं। Windows 11 Home पर चलने वाले इस PC में एक अलग Copilot की दी गई है जिससे Microsoft के AI असिस्टेंट को शुरू किया जा सकता है। इस लैपटॉप को Light Silver और Sunset Copper कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • भारत सरकार की चेतावनी, लैपटॉप यूजर्स हो जाएं सावधान, हैकर्स चुरा सकते हैं निजी जानकारी, जानें कैसे करें बचाव
    भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Microsoft Windows और Office प्रोडक्ट उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। जुलाई 2025 में पब्लिश इस एडवाइजरी में सुरक्षा से संबंधित कई खामियों की बात हुई है, जिनके चलते स्कैमर्स निजी डाटा तक पहुंच सकते हैं। इसका मतलब है कि फ्रॉड करने वाले निजी जानकारी से लेकर यूजर्स के डिवाइस का एक्सेस पा सकते हैं।
  • Notepad अब सिर्फ सिंपल नहीं रहा, Microsoft ने जोड़े कई स्मार्ट फीचर्स
    Microsoft ने Windows 11 यूज़र्स के लिए Notepad का नया वर्जन (v11.2504.50.0) रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें अब टेक्स्ट एडिटिंग का एक्सपीरिएंस पूरी तरह बदलने वाला है। लेटेस्ट अपडेट में Notepad को Markdown सपोर्ट के साथ अपडेट किया गया है, जिससे अब यूजर सीधे ऐप के अंदर ही हेडिंग्स, लिस्ट्स, बोल्ड, इटैलिक और हाइपरलिंक्स जैसे फॉर्मेटिंग टूल्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में नया फॉर्मेटिंग टूलबार जोड़ा गया है, जिससे आप टाइप करते हुए या पहले से लिखे टेक्स्ट पर फॉर्मेटिंग अप्लाई कर सकते हैं।
  • HP OmniBook 5 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, 16 इंच बड़े 2K डिस्प्ले जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    HP ने भारत में अपने नए लैपटॉप OmniBook 5 लॉन्च किए हैं। HP OmniBook 5 लैपटॉप सीरीज में कंपनी ने AMD Ryzen AI 300 Series के प्रोसेसर इस्तेमाल किए हैं। लाइनअप में दो वेरिएंट्स आते हैं। लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है। इनमें 16 जीबी रैम दी गई है और 512GB तक SSD स्टोरेज दी गई है। कीमत 75990 रुपये से शुरू है।

Microsoft Windows - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »