32GB रैम, 20 घंटे प्लेबैक टाइम वाले Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।

32GB रैम, 20 घंटे प्लेबैक टाइम वाले Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Microsoft

Microsoft की ओर से दो नए बिजनेस लैपटॉप Surface और Surface Pro को लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • लैपटॉप Windows 11 Pro पर रन करता है।
  • Microsoft Surface को कंपनी ने 13.8 इंच और 15 इंच साइज में लॉन्च किया है।
  • लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर लगे हैं।
विज्ञापन
Microsoft की ओर से दो नए लैपटॉप Surface और Surface Pro को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने ये डिवाइसेज बिजनेस लैपटॉप के तौर पर पेश किए हैं। ये कंपनी के Copilot+ PC लाइनअप के तहत उतारे गए हैं। इनमें Redmond आधारित टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। इन लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर लगे हैं। कंपनी का दावा है कि ये वर्कफ्लो को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। लैपटॉप में 32 जीबी तक रैम दी गई है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop Price

Microsoft Surface Pro की कीमत 1,499.99 डॉलर (लगभग 1,30,000 रुपये) से शुरू होती है। Microsoft Surface लैपटॉप की कीमत भी 1,499.99 डॉलर है। दोनों डिवाइसेज 18 फरवरी से चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Microsoft Surface Pro, Surface Laptop Specifications

Microsoft Surface Pro में 13 इंच (2880 × 1920 पिक्सल) PixelSense Flow डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के लिए कंपनी LCD और OLED के विकल्प दिए हैं। लैपटॉप में 120Hz का डाइनेमिक रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में Dolby Vision IQ सर्टिफिकेशन भी है। यह Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी के साथ आता है। डिवाइस में Intel Core Ultra Ultra 7 268V चिपसेट लगा है जिसके साथ 32GB LPDDR5x RAM और 1TB Gen 4 SSD स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप Windows 11 Pro पर रन करता है। इसके अलावा डिवाइस को Qualcomm Snapdragon X Elite चिपसेट वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है। 

Surface Pro के डाइमेंशन 287 x 209 x 9.3mm और वजन 872g है। लैपटॉप में 1440p Quad HD Surface Studio फ्रंट फेसिंग कैमरा है और 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रा एचडी रियर फेसिंग कैमरा है। इसमें 2W के स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं और Thunderbolt 4 पोर्ट भी है। इसके अलावा Surface Connect पोर्ट और एक Surface Pro Keyboard पोर्ट भी दिया गया है। इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 7 भी दिया गया है। यह 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 

Microsoft Surface Laptop को कंपनी ने 13.8 इंच और 15 इंच साइज में लॉन्च किया है। इसमें भी समान प्रोसेसर मिलता है। समान रैम, स्टोरेज और कनेक्टिविटी फीचर्स यहां दिए गए हैं। अंतर केवल स्क्रीन साइज का है। इसका छोटी स्क्रीन वाला मॉडल 301 x 225 x 17.5mm डाइमेंशन के साथ आता है। इसका वजन 1.35kg है। यह 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  3. COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  4. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  5. SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर
  6. अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
  7. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  8. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  10. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »