HP OmniBook 5 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, 16 इंच बड़े 2K डिस्प्ले जैसे फीचर्स, जानें कीमत

पटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है।

HP OmniBook 5 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, 16 इंच बड़े 2K डिस्प्ले जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

HP OmniBook 5 लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2K WQXGA रिजॉल्यूशन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इनमें 300 निट्स की ब्राइटनेस दी है।
  • ये लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करते हैं। इ
  • इनके साथ में 1 साल का Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन आता है।
विज्ञापन
HP ने भारत में अपने नए लैपटॉप OmniBook 5 लॉन्च किए हैं। HP OmniBook 5 लैपटॉप सीरीज में कंपनी ने AMD Ryzen AI 300 Series के प्रोसेसर इस्तेमाल किए हैं। लाइनअप में दो वेरिएंट्स आते हैं। एक Ryzen AI 5 340 मॉडल है और दूसरा Ryzen AI 7 350 मॉडल है। दोनों ही मॉडल्स में बिल्ट-इन NPU (50 TOPS) दिया गया है जो ऑन डिवाइस AI टास्ट परफॉर्म कर सकता है। लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन है। इनमें 16 जीबी रैम दी गई है और 512GB तक SSD स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 
 

HP OmniBook 5 Laptop Price

HP OmniBook 5 लैपटॉप सीरीज में दो वेरिएंट्स आते हैं। एक Ryzen AI 5 340 मॉडल है जिसकी कीमत 75,990 रुपये है। और दूसरा Ryzen AI 7 350 मॉडल है जिसकी कीमत 87,990 रुपये है। लैपटॉप के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इन्हें Amazon India से बुक किया जा सकता है। कंपनी 4000 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है। लैपटॉप की सेल 17 अप्रैल से शुरू होगी। इन्हें Amazon और HP की अधिकारिक वेबसाइट, HP World और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

HP OmniBook 5 Laptop Specifications

HP OmniBook 5 लैपटॉप में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 2K WQXGA रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। कंपनी ने इनमें 300 निट्स की ब्राइटनेस दी है। ये लैपटॉप Windows 11 Home पर रन करते हैं। इनके साथ में 1 साल का Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन आता है, साथ ही लाइफटाइम ऑफिस 2024 का लाइसेंस दिया गया है। 

HP OmniBook 5 लैपटॉप में 16 जीबी रैम दी गई है जिसका टाइप LPDDR5x है। साथ में 512GB की PCIe Gen4 NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स के लिए इनमें AMD Radeon 840M ग्राफिक्स सीपीयू दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो इनमें दो यूएसबी-सी पोर्ट, दो यूएसबी-ए पोर्ट, HDMI 2.1, हेडफोन जैक, Wi-Fi 6, और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें 1080p FHD IR कैमरा मिलता है। साथ में डुअल एर्रे माइक हैं। वीडियो कॉल और AI फीचर्स के लिए लैपटॉप में डेडीकेटेड Copilot+ की दी गई है। 

बैटरी की बात करें HP के ये लैपटॉप 43 Wh बैटरी से लैस हैं। साथ में HP Fast Charge फीचर इनमें मिल जाता है। कंपनी के अनुसार, ये 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकते हैं। इसके लिए 65W USB-C एडेप्टर इनके साथ मिलता है। लैपटॉप के डाइमेंशन 357.7 x 254.85 x 17.9–18.6 mm और वजन 1.799kg है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »