CrowdStrike क्या है? जिसके एक अपडेट ने दुनियाभर में बंद कर दिए Windows Computer!

What is CrowdStrike : क्राउडस्ट्राइक अमेरिका की एक साइबर सिक्‍योरिटी फर्म है और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम करती है।

CrowdStrike क्या है? जिसके एक अपडेट ने दुनियाभर में बंद कर दिए Windows Computer!
ख़ास बातें
  • Microsoft Outage से दुनिया प्रभावित
  • CrowdStrike में आए अपडेट से सिस्‍टमों पर असर
  • विंडोज पीसी और लैपटॉप हो रहे बंद
विज्ञापन
Microsoft Outage ने बीते कई घंटों से दुनिया को परेशान किया हुआ है। तमाम सिस्‍टम इससे प्रभावित हुए हैं। हवाई जहाज नहीं उड़ पा रहे। कई बैंकों में काम नहीं हो रहा। न्‍यूज चैनलों में बनने वाले पैकजों पर भी असर हुआ है। इस आउटेज की एक वजह CrowdStrike (क्राउडस्ट्राइक) भी है। क्राउडस्ट्राइक अमेरिका की एक साइबर सिक्‍योरिटी फर्म है और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम करती है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, CrowdStrike में आए एक अपडेट के कारण दुनियाभर में विंडोज पीसी-लैपटॉप प्रभावित हुए हैं और उनमें BSOD एरर आ रहा है।   

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत समेत अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में Microsoft Outage का असर हुआ है। जहां तक बात CrowdStrike की है, तो यह कंपनी दूसरी कंपनियों को सपोर्ट देती है। आसान शब्‍दों में समझाया जाए, तो दुनियाभर की कंपनियां अपने पीसी-लैपटॉप में CrowdStrike की स‍ुविधा को इस्‍तेमाल करती हैं ताकि उनके सिस्‍टम हैकर्स से सुरक्षित रहें। साथ ही यह रैंसमवेयर और डेटा लीक से बचाव में भी मदद करती है। 

ज्‍यादातर विंडोज सिस्‍टमों में CrowdStrike की मौजूदगी होती है। दुनियाभर की कंपनियां क्राउडस्‍ट्राइक का इस्‍तेमाल करती आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि क्राउडस्‍ट्राइक का एक सर्वर क्रैश हुआ है, जिससे माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर असर हुआ है और विंडोज भी इससे अछूता नहीं है। खास यह है कि इस कंपनी को सिक्‍योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी मैकेफी (McAfee) के एक पूर्व कर्मचारी ने शुरू किया था।  

अगर क्राउडस्ट्राइक के सर्वर में क्रैश की बात को ठीक मान भी लिया जाए, तब भी सबसे ज्‍यादा असर  
माइक्रोसॉफ्ट को हुआ है, जिसके विंडोज कंप्यूटर प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी संख्‍या में लोगों के पीसी-लैपटॉप ब्‍लू स्‍क्रीन दिखा रहे हैं और रिकवरी मोड में चले जा रहे हैं, जिसे BSOD एरर के रूप में जाना जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »