कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाएगा मोबाइल, ये हैं सिंपल स्टेप्स

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में फोन की एक्टिविटी को अपने कंप्यूटर से मैनेज करना काफी मददगार है।

कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाएगा मोबाइल, ये हैं सिंपल स्टेप्स

Photo Credit: Unsplash/Plann

पीसी पर एंड्रॉयड फोन को एक्सेस किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • विंडोज यूजर्स अपने सिस्टम पर कॉल, टेक्स्ट और नोटिफिकेशन पा सकते हैं।
  • फोन की एक्टिविटी को अपने कंप्यूटर से मैनेज करना काफी मददगार है।
  • Microsoft का फोन लिंक ऐप, पीसी और फोन को लिंक करने में मदद करता है।
विज्ञापन

अगर आप मोबाइल पर आने वाली नोटिफिकेशन से बार-बार परेशान होते हैं या फिर रोजाना अपडेट देखने के लिए फोन उठाने में आलस करते हैं तो अब आपको इससे छुटकारा मिलने जा रहा है। टेक्नोलॉजी के इस दौरान में फोन की एक्टिविटी को अपने कंप्यूटर से मैनेज करना काफी मददगार है। विंडोज यूजर्स अपने सिस्टम पर कॉल, टेक्स्ट और नोटिफिकेशन पा सकते हैं। Microsoft का फोन लिंक एप्लिकेशन इसमें मदद प्रदान करता है, जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन और आपके विंडोज 0 या 11 पीसी के बीच की दूरी कम होती है। फोन लिंक यूजर्स के मोबाइल कम्युनिकेशन और नोटिफिकेशन को सीधे डेस्कटॉप पर प्रदान करता है। यह टूल यूजर्स को कॉल करने और रिसिव करने, टेक्स्ट का जवाब देने, नोटिफिकेशन मैनेज करने और अपने एंड्रॉयड डिवाइस से रिसेंट फोटो को एक्सेस करने की सुविधा देता है। आइए Android फोन को विंडोज पीसी से कनेक्ट करने के बारे में जानते हैं।

Android फोन को विंडोज पीसी से कैसे करें कनेक्ट: 

फोन लिंक का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको चेक करना है कि आपका पीसी विंडोज 10 मई 2019 अपडेट या उसके बाद के वर्जन पर काम करता हो। वहीं आपका एंड्रॉइड डिवाइस एंड्रॉइड 7.0 (नूगा) या उसके बाद के वर्जन पर चलता हो। आपके पीसी पर फोन लिक और आपके एंड्रॉइड डिवाइस पर लिंक टू विंडोज जैसे ऐप्स का होना जरूरी है। अपने पीसी और एंड्रॉइड डिवाइस दोनों पर एक ही माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में साइन इन करना होगा। फोन लिंक वाई-फाई, मोबाइल डाटा या इंस्टेंट हॉटस्पॉट के जरिए कनेक्ट होता है। वाई-फाई के लिए दोनों डिवाइस पास में होने चाहिए, ऑन होने चाहिए और एक ही नेटवर्क पर कनेक्ट होने चाहिए। अगर आप एक नया विंडोज पीसी सेटअप कर रहे हैं, तो आपको हैंड्स-फ्री नोटिफिकेशन के लिए अपने फोन को अपने सिस्टम से कनेक्ट करने का प्रॉम्प्ट मिलेगा।

  • सबसे पहले विंडोज टास्कबार के सर्च बॉक्स में जाकर फोन लिंक टाइप करना है और ऐप को खोलना है। फिर आपको अपने डिवाइस के टाइप के तौर पर एंड्रॉइड का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में साइन इन करना होगा। यह ध्यान देना है कि वही अकाउंट आपके एंड्रॉयड फोन पर भी उपयोग होता है।
  • अब आपको पीसी स्क्रीन पर एक लिंक (aka.ms/yourpc) नजर आएगा। अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर एक वेब ब्राउजर खोलना है और लिंक टू विंडोज कंपैनियन ऐप इंस्टॉल करने या खोलने के लिए इस लिंक को दर्ज करना है।
  • अपने पीसी के जैसे माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट का उपयोग करके अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर लिंक टू विंडोज ऐप में साइन इन करना है। फिर ऐप एक QR कोड स्कैनर डिस्प्ले करेगी।
  • फिर आपको अपने पीसी पर वापस जाना है और "आई हेव द लिंक टू विंडोज ऐप इंस्टॉल ऑ माय फोन" बॉक्स को चेक करना है और फिर पेयर विद QR कोड का चयन करना है।
  • आपके अपने पीसी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा। इस कोड को स्कैन करने के लिए अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर मौजूद ऐप के कैमरे का उपयोग करना है।
  • लिंक होने के बाद आपका एंड्रॉइड डिवाइस आपको कई डिवाइस परमिशन प्रदान करने के लिए कहेगा। यह फोन लिंक के लिएजरूरी है, जिससे वह आपके पीसी पर आपके फोन का कंटेंट और फंक्शन तक एक्सेस प्रदान करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »