Computer पर अब नहीं होगी Keyboard और Mouse की जरूरत....

AI के आने के बाद कंप्यूटर पहले से काफी अलग होने जा रहा है।

Computer पर अब नहीं होगी Keyboard और Mouse की जरूरत....

Photo Credit: Pexels/Lex Photography

कीबोर्ड और माउस का उपयोग कंप्यूटर के साथ होता है।

ख़ास बातें
  • कंप्यूटर अपने आने के बाद से लगातार अपग्रेड होता रहा है।
  • अब AI के आने के बाद कंप्यूटर पहले से काफी अलग होने जा रहा है।
  • Microsoft ने विंडोज 2030 विजन नाम की एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर अपने आने के बाद से लगातार अपग्रेड होता रहा है, चाहे मॉनिटर का स्लिम होना, माउस और कीबोर्ड का वायरलेस होना हो या सीपीयू का छोटा होना। काफी बदलाव हुए हैं और अब AI के आने के बाद कंप्यूटर पहले से काफी अलग होने जा रहा है। अगर आपसे ये कहें कि धीरे-धीरे माउस और कीबोर्ड की जरूरत खत्म हो जाएगी। निःसंदेह अभी यह कल्पना लगे, लेकिन यह सच होने जा रहा है। हाल ही में Microsoft ने विंडोज 2030 विजन नाम की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भविष्य में कंप्यूटर का काम करने का तरीका और यूजर्स का उसको इनपुट देने का तरीका बिलकुल बदल जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash/Chris J. Davis

Microsoft ने अपना "विंडोज 2030 विजन" का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अगले 5 सालों में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में होने वाले बड़े बदलावों को दिखाया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने पर खास ध्यान दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के एंटरप्राइजेज और सिक्योरिटी के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट डेविड वेस्टन ने वीडियो में संकेत दिया कि भविष्य में आने वाला विंडोज यूजर्स से ज्यादा कनेक्ट करेगा और सुनने, बोलने, देखने और समझने का अनुभव बिलकुल बदल देगा। यूजर्स के लिए काम करने के लिए डिजाइन किए गए एजेंटिक AI एक नया डेस्कटॉप अनुभव प्रदान करेगा।

Windows 2030 विजन और AI इंटीग्रेशन वीडियो में वेस्टन ने कहा कि "मुझे पूरी तरह भरोसा है कि विंडोज और अन्य माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के भविष्य में आने वाले वर्जन मल्टीमॉडल तरीके से इंट्रैक्ट करेंगे। कंप्यूटर वही देखेगा जो हम देखते हैं, वही सुनेगा जो हम सुनते हैं और हम उससे बात कर सकेंगे और ज्यादा बेहतर काम करने के लिए कह सकेंगे।" इसके बाद माउस और कीबोर्ड जैसे पारंपरिक इनपुट के तरीके अजीब लगेंगे।

वेस्टन ने एक ऐसे भविष्य का सुझाव दिया है जहां AI ऑपरेटिंग सिस्टम में शामिल हो रहा है, जिससे यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज और कई इनपुट मोड के जरिए बातचीत कर सकते हैं, जिसमें AI वर्कफ्लो और टास्क को मैनेज करता है। इसके आने के बाद यूजर्स अगर कंप्यूटर से बोलेंगे कि ईमेल खोलो तो ईमेल खुल जाएगा। किसी फाइल को एक फोल्डर से दूसरे फोल्डर में शिफ्ट करने के लिए सिर्फ ऊंगलियों के इशारे से काम हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, Laptop, Computer, Keyboard, Mouse, Windows 2030 Vision
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »