यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था। इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है। इसकी लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं।
जनवरी में MG Motor ने लगभग 4,455 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की है। इसमें पिछले वर्ष लॉन्च की गई Windsor EV का बड़ा योगदान है। MG Motor की महीना-दर-महीना आधार पर बिक्री लगभग 40 प्रतिशत घटी है। Windsor EV सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में शामिल है।