पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं
पिछले वर्ष सितंबर में इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV की 400 से कुछ अधिक दिनों में 50,000 यूनिट्स बिकी हैं। MG Motor का दावा है कि यह EV के सेगमेंट में बिक्री के इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला फोर-व्हीलर है।
कंपनी के MD, Anurag Mehrotra ने बताया, "हमने जब Windsor EV को लॉन्च किया था तो हमारा मिशन साधारण होने के बावजूद महत्वाकांक्षी था। हम एक प्रैक्टिकल, स्टाइलिश और वैल्यू देने वाला मोबिलिटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराना चाहते थे। Windsor EV की रिकॉर्ड अवधि में 50,000 यूनिट्स की बिक्री यह दिखाती है कि कस्टमर्स ने इस बदलाव को उत्साह के साथ अपनाया है।" हाल ही में कंपनी ने Windsor EV का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया था। इसका बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 9.99 लाख रुपये का है। हालांकि, इसके साथ 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का रेंटल चुकाना होगा। Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें सेडान के जैसा कम्फर्ट और SUV के समान स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है।
MG Motor की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV की प्रति माह 3,000 से अधिक यूनिट्स बिक रही थी। पिछले कुछ महीनों में यह बिक्री बढ़कर 4,000 यूनिट्स से अधिक की हो गई है। पिछले महीने कंपनी ने एक लाख EV की सेल्स को पार किया था। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस सेगमेंट में Tata Motors का पहला स्थान है।
पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प को चुनने पर Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें प्रति किलोमीटर के अतिरिक्त बैटरी रेंटल को चुकाना होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले
OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान