• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए

EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए

₹10 लाख तक के बजट में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसे इलेक्ट्रिक कार मॉडल मिलते हैं। कुछ मॉडल BaaS के साथ कम शुरुआती कीमत में भी उपलब्ध हैं।

EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए

10 लाख रुपये के बजट में Tata और MG की ये Electric Cars खरीदी जा सकती हैं

ख़ास बातें
  • ₹10 लाख के बजट में Tata और MG की Electric Cars
  • कुछ EV मॉडल BaaS ऑप्शन के साथ कम कीमत में उपलब्ध
  • 315Km तक की क्लेम्ड रेंज वाले मॉडल भी इस लिस्ट में
विज्ञापन

अगर आप पेट्रोल-डीजल कार की जगह अब इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो भारतीय बाजार में आपके पास पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में अब सिर्फ छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक ही नहीं, बल्कि माइक्रो EV और कॉम्पैक्ट SUV जैसे मॉडल भी देखने को मिल जाते हैं। खास बात यह है कि अलग-अलग कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने के लिए अलग-अलग प्राइसिंग मॉडल अपना रही हैं। कुछ कारों की कीमत बैटरी के साथ बताई जाती है, जबकि कुछ मॉडल Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ कम शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। BaaS मॉडल में कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत शामिल नहीं होती और इसके लिए इस्तेमाल के हिसाब से अलग चार्ज देना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी EV की कीमत की तुलना सिर्फ शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस देखकर करना सही नहीं होगा।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय ड्राइविंग रेंज, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग टाइम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, फीचर्स और बैटरी वारंटी जैसी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो यहां हम उन इलेक्ट्रिक कारों पर नजर डाल रहे हैं, जिन्हें इस कीमत के अंदर खरीदा जा सकता है।

Battery-as-a-Service (BaaS) क्या है?

सबसे पहले यह समझ लें कि Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल में ग्राहक कार और बैटरी की कीमत अलग-अलग चुकाता है। यानी कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है, लेकिन बैटरी के लिए अलग से मासिक, सब्सक्रिप्शन या प्रति किलोमीटर के हिसाब से शुल्क देना पड़ता है। इसलिए BaaS वाली कीमत और बैटरी सहित एक्स-शोरूम कीमत में अंतर होता है।

Top Electric Cars Under 10L in India (2026)

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.99 लाख रुपये है। इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है और बड़ा बैटरी पैक 315 किलोमीटर तक की MIDC रेंज देने का दावा करता है।

अगर ग्राहक शुरुआती कीमत और कम करना चाहते हैं, तो Tiago EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। इस मॉडल में बैटरी की कीमत अलग होती है और उसके लिए तय प्लान के अनुसार एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ता है।

MG Comet EV

MG Comet EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.50 लाख रुपये है। इसमें 17.3kWh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है। कॉम्पैक्ट साइज और आसान ड्राइविंग की वजह से यह शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा ऑप्शन मानी जाती है।

Tata Punch EV

अगर आप SUV जैसी डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो Tata Punch EV भी एक ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। बेस वेरिएंट में 25kWh बैटरी पैक मिलता है और कंपनी इसके लिए 315 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज का दावा करती है। Punch EV में कई आधुनिक सेफ्टी और कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिए गए हैं।

MG Windsor EV

MG Windsor EV की सामान्य एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर है। हालांकि, कंपनी इसे Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ भी ऑफर करती है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम हो जाती है। इस मॉडल में बैटरी के लिए अलग से प्रति किलोमीटर या सब्सक्रिप्शन शुल्क देना पड़ता है। Windsor EV अपने बड़े केबिन, प्रीमियम फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के लिए जानी जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »