MG Motor की ZS EV पर 4 लाख रुपये से अधिक के डिस्काउंट का ऑफर

ZS EV के टॉप-वेरिएंट Essence का प्राइस 24,93,800 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस पर 4.44 लाख रुपये के डिस्काउंट का ऑफर है

MG Motor की ZS EV पर 4 लाख रुपये से अधिक के डिस्काउंट का ऑफर

इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक और Tata Motors की Curvv EV से है

ख़ास बातें
  • यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था
  • इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV से है
  • ZS EV के टॉप-वेरिएंट Essence पर सबसे अधिक 4.44 लाख रुपये का डिस्काउंट है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की भारत में 6वीं एनिवर्सरी पर ZS EV पर 4.4 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था। इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के इस विशेष सीमित अवधि के ऑफर में ZS EV के बेस Executive वेरिएंट के 16.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर लगभग 13,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस लगभग 16.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इसके बेस Excite Pro वेरिएंट के 18,97,800 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर 48,000 रुपये का डिस्काउंट है। इस डिस्काउंट के बाद इसका प्राइस 18,49,800 रुपये का होगा। 

ZS EV के Exclusive Plus वेरिएंट का प्राइस 23,64,800 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस वेरिएंट पर 4.15 लाख रुपये का डिस्काउंट है। इस डिस्काउंट के बाद Exclusive Plus वेरिएंट का प्राइस 19,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। ZS EV के टॉप-वेरिएंट Essence का प्राइस 24,93,800 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस पर 4.44 लाख रुपये के डिस्काउंट का ऑफर है। डिस्काउंट के बाद इस वेरिएंट का प्राइस 20,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। 

MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है। इसकी लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Windsor Pro पेश किया था। MG Motor ने बताया है कि Windsor EV के लिए मेट्रो शहरों के अलावा टियर टू शहरों से भी मजबूत डिमांड मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बिक्री में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 48 प्रतिशत की है। MG Motor की कुल बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। Windsor EV Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।  इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना होगा। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »