• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्च के बाद से 4,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री

Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्च के बाद से 4,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री

इस इलेक्ट्रिक SUV के कई फीचर्स इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान हैं। हालांकि, इसमें कुछ अपग्रेड भी किए गए हैं

Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्च के बाद से 4,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री

इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी का सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 470 किलोमीटर से अधिक की है
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक के प्राइसेज 17.99 लाख रुपये से 24.37 लाख रुपये तक हैं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai ने हाल ही में भारत में Creta SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 470 किलोमीटर से अधिक की है। ह्युंडई ने बताया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक के लॉन्च के बाद से इसकी 4,000 से अधिक यूनिट्स बेची गई हैं। 

हालांकि, क्रेटा इलेक्ट्रिक की यह बिक्री अन्य इलेक्ट्रिक SUVs की तुलना में कम है। MG Motor की Windsor EV की प्रति माह 3,000-4,000 यूनिट्स की औसत बिक्री हो रही है। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के प्राइसेज 17.99 लाख रुपये से 24.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के कई फीचर्स इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान हैं। हालांकि, इसमें कुछ अपग्रेड भी किए गए हैं। इसमें 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। 

ह्यंडई ने इसके केबिन में बदलाव किए हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें स्टीयरिंग कॉलम के दायीं ओर गियर सेलेक्टर दिया जाएगा। इसका कारण क्रेटा इलेक्ट्रिक में शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम का होना है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से इस इलेक्ट्रिक  SUV का फ्रेम काफी मजबूत है। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी दिया गया है। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Curvv EV, MG Motor की ZS EV और Maruti Suzuki की आगामी e Vitara से है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »