दिवाली और फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान है? 10 लाख रुपये से कम बजट में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV समेत इन इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन मिलते हैं। जानें कीमत, बैटरी और ड्राइविंग रेंज।
दिवाली 2026 पर 10 लाख रुपये से कम बजट में Tata, MG की इन इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन देखें
Diwali आने वाली है और फेस्टिव सीजन में कई लोग नई कार खरीदने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर नई कार लाने की तैयारी कर रहे हैं और बजट 10 लाख रुपये से कम है, तो इलेक्ट्रिक कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। भारतीय बाजार में इस बजट के अंदर Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी कारें मिलती हैं। वहीं, MG Windsor EV को भी बैटरी रेंटल यानी BaaS ऑप्शन के साथ 10 लाख रुपये से कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये से कम बजट में कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कारें आपके लिए ऑप्शन हो सकती हैं।
Tata Tiago EV देश की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। इसके अपडेटेड मॉडल को मई 2026 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है। कंपनी ने इसमें नए डिजाइन के साथ कुछ फीचर्स और सेफ्टी इक्विपमेंट भी अपडेट किए हैं। Tata Tiago EV की BaaS कीमत ₹4.69 लाख से शुरू होती है। इसके अलावा, बैटरी इस्तेमाल करने के लिए ₹2.60 प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा।
इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। छोटे बैटरी पैक के साथ मोटर 62hp की पावर देती है, जबकि बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 75hp की पावर मिलती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी क्लेम्ड रेंज बैटरी और वेरिएंट के हिसाब से अलग है। बड़े बैटरी पैक के लिए 315 किलोमीटर तक की MIDC रेंज का दावा किया गया है। इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
MG Comet EV उन ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए छोटी इलेक्ट्रिक कार चाहिए। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,79,800 रुपये है। इसमें 17.4kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है।
फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इसे BaaS ऑप्शन के साथ भी बेचती है, जिसमें शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, इस प्लान में बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर का अलग शुल्क देना पड़ता है।
अगर आप छोटी हैचबैक के बजाय SUV जैसी डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो Tata Punch EV भी एक ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.69 लाख रुपये है। हालांकि, इस बजट में इसका शुरुआती वेरिएंट ही शामिल होता है, जबकि ज्यादा फीचर्स और बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर जाती है। इस कार में भी BaaS ऑप्शन मिलता है, जिसमें कार की कीमत ₹6.49 लाख से शुरू होती है और उसके बाद ₹2.60 प्रति किलोमीटर चार्ज देना होता है।
Punch EV में 30kWh और 40kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, 30kWh बैटरी वाला मॉडल 365 से 375 किलोमीटर तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज दे सकता है, जबकि 40kWh बैटरी वाले वेरिएंट के लिए 468 किलोमीटर तक की रेंज का दावा है। इसमें वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। 40kWh बैटरी वाले वेरिएंट पर कंपनी पहले प्राइवेट ओनर के लिए लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी भी देती है।
MG Windsor EV की सामान्य एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से काफी ज्यादा है। हालांकि, कंपनी इसे Battery-as-a-Service यानी BaaS ऑप्शन के साथ भी पेश करती है। इस प्लान में इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसके अलावा, बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का अलग शुल्क देना होता है।
Windsor EV में 38kWh और 52.9kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें आरामदायक केबिन और पीछे की सीटों के लिए 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली Aero-Lounge सीटें मिलती हैं। इसके कुछ वेरिएंट में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है। ध्यान रहे कि 9.99 लाख रुपये वाली कीमत बैटरी खरीदकर लेने की कीमत नहीं है। BaaS प्लान में बैटरी का शुल्क अलग से देना पड़ता है।
ध्यान दें: यहां दी गई कीमतें एक्स-शोरूम शुरुआती कीमतें हैं। ऑन-रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे शुल्क जुड़ सकते हैं। वहीं, BaaS ऑप्शन में बैटरी का शुल्क अलग से देना होता है। कार खरीदने से पहले अपने शहर के डीलर से कीमत और उपलब्धता जरूर चेक करें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी