Market Value

Market Value - ख़बरें

  • क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
    इस क्रिप्टो एक्सचेंज से शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था। Bithumb को एक प्रमोशनल कैम्पेन के हिस्से के तौर पर कस्टमर्स को 2,000 वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) भेजने थे लेकिन उसने गलती से प्रति यूजर लगभग 2,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर कर दिया था।
  • Infosys के प्रॉफिट में गिरावट, नए लेबर कोड का पड़ा बड़ा असर
    इंफोसिस का तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 8.89 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में लगभग 41,764 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने बताया है कि पिछली तिमाही में नए लेबर कोड के लागू होने उसे 1,289 करोड़ रुपये के असाधारण चार्ज के लिए प्रोविजन करना पड़ा है। हालांकि, कंपनी के लिए डील की पाइपलाइन मजबूत रही है।
  • Bitcoin में भारी गिरावट, प्राइस 83,000 डॉलर से नीचे 
    क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.8 लाख करोड़ डॉलर का है। पिछले महीने की शुरुआत यह लगभग 4.4 लाख करोड़ डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में भारी बिकवाली से डेटा लेकर इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वाले MicroStrategy जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर मार्जिन का प्रेशर बढ़ सकता है।
  • बिलिनेयर Elon Musk को मिलेगी 1 लाख करोड़ डॉलर की सैलरी, Tesla के शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी
    यह किसी सीनियर कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव को मिलने वाला सबसे अधिक पैकेज है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने इसके लिए अनुमति दी है। हाल ही में मस्क ने कहा था कि अगर टेस्ला में उन्हें अधिक कंट्रोल नहीं मिलता तो वह इससे चीफ एग्जिक्यूटिव की पोस्ट से हट सकते हैं या अपनी अन्य कंपनियों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इस वजह से कंपनी के लिए उनके सैलरी पैकेज पर वोटिंग महत्वपूर्ण थी।
  • UPI ट्रांजैक्शंस ने बनाया रिकॉर्ड, 27 लाख करोड़ से अधिक की वैल्यू
    भारत में सभी डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी लगभग 85 प्रतिशत की है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश है। विदेश में भी सात देशों में इस पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन देशों में भूटान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, श्रीलंका, फ्रांस और सिंगापुर शामिल हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट पर सख्ती कर सकती है सरकार, RBI के सपोर्ट वाली डिजिटल करेंसी होगी लॉन्च
    कॉमर्स मिनिस्टर Piyush Goyal ने कहा है कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज को सरकार की ओर से सपोर्ट नहीं किया जाता क्योंकि इनके साथ एसेट की कोई वैल्यू नहीं जुड़ी होती। उन्होंने बताया कि क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन नहीं लगाया गया है लेकिन अधिक टैक्स लगातार इनके इस्तेमाल को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्रिप्टो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रेगुलेटरी सख्ती बढ़ने का संकेत हो सकता है।
  • दुनिया के सबसे रईस शख्स बने Oracle के चेयरमैन Larry Ellison, बिलिनेयर Elon Musk को पीछे छोड़ा
    पिछले लगभग एक वर्ष से मस्क के पास दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिताब था, जो Ellison ने छीन लिया है। Oracle के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहने की वजह से कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी आई है। इससे डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Ellison की वेल्थ में 101 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
  • UPI की प्रति दिन और प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट में जल्द होगी बढ़ोतरी
    बढ़ी हुई लिमिट के साथ यूजर्स को प्रति ट्रांजैक्शन पांच लाख रुपये तक और कैपिटल मार्केट में इनवेस्टमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पेमेंट्स और ट्रैवल से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के लिए 10 लाख रुपये तक की लिमिट मिलेगी। क्रेडिट कार्ड की पेमेंट्स के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये और प्रति दिन ट्रांजैक्शन लिमिट को छह लाख रुपये किया गया है।
  • UPI ट्रांजैक्शंस ने 19.47 अरब के साथ जुलाई में बनाया रिकॉर्ड
    वैल्यू के लिहाज से पिछले महीने ये ट्रांजैक्शंस 25.08 लाख करोड़ रुपये की रही हैं। यह मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के बाद दूसरा हाई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है। हाल ही में दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बना था। इस उपलब्धि में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का बड़ा योगदान है।
  • UPI पेमेंट्स पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी जानकारी
    केंद्र सरकार इन ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को दोबारा लागू करने पर विचार नहीं कर रही। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी है। मिनिस्ट्री ने कहा है कि डिजिटल तरीके से पेमेंट्स के लिए UPI एक कम कॉस्ट वाला प्लेटफॉर्म बना रहेगा। UPI को ऑपरेट करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की UPI के लिए 20 से 30 करोड़ नए यूजर्स को जोड़ने की योजना है।
  • ट्रंप ने दी मस्क की कंपनियों को मिले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की चेतावनी
    टेस्ला और SpaceX को अमेरिकी सरकार से कॉन्ट्रैक्ट्स या सब्सिडी के जरिए अरबों डॉलर मिलते हैं। दुनिया के सबसे अधिक वैल्यू वाले स्टार्टअप्स में शामिल SpaceX को अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA और डिफेंस डिपार्टमेंट से 22 अरब डॉलर से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। चुनाव के दौरान मस्क ने ट्रंप की काफी मदद की थी। अमेरिका की सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई थी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला की तरह बताया
    भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिटकॉइन को लेकर आशंका जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार की तरह बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्चुअल करेंसीज के रेगुलेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है।
  • Elon Musk के सपोर्ट के लिए ट्रंप ने खरीदी Tesla की इलेक्ट्रिक कार
    अमेरिका की सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से मस्क के खिलाफ अमेरिका में माहौल बनाया जा रहा है। इसका असर टेस्ला के शेयर के प्राइस पर भी पड़ा है। ट्रंप के टेस्ला की कार खरीदने के फैसले को इस EV मेकर के लिए उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। भारत में भी टेस्ला ने बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है।
  • Google Pay पर क्रेडिट, डेबिट कार्ड से बिल की पेमेंट हुई महंगी, चुकानी होगी फीस!
    UPI पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने वाले Google Pay पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए बिल का भुगतान करने पर कन्विनिएंस फीस चुकानी होगी। इससे पहले Google Pay पर मोबाइल रिचार्ज के लिए तीन रुपये की सर्विस देनी होती थी। इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिसिटी, वॉटर और गैस जैसे बिलों के भुगतान के लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के अलावा कन्विनिएंस फीस देनी होगी।
  • UPI की ये ट्रांजैक्शंस अगले महीने से होंगी ब्लॉक, जानें क्या आप पर पड़ेगा असर....
    नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया है कि अगले महीने से स्पेशल कैरेक्टर्स वाली ID से की जाने वाली UPI ट्रांजैक्शंस को ब्लॉक कर दिया जाएगा। देश में रिटेल पेमेंट्स और सेटलमेंट सिस्टम्स को NPCI ऑपरेट करता है। इसका उद्देश्य UPI की टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के कम्प्लायंस को सुनिश्चित करना है। हाल ही में में WhatsApp के सभी यूजर्स के लिए UPI सर्विसेज उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »