Reliance Jio ने Happy New Year 2026 ऑफर के तहत प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपये है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपये है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपये में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है।
Excitel कई ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करता है, जिनमें हाई स्पीड इंटरनेट, फ्री टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। Excitel का यह प्लान 400mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करता है। इसके अलावा इस प्लान में 300 से ज्यादा लाइव चैनल का फ्री एक्सेस मिलता है। अन्य फायदों में Amazon Prime, Jio Hotstar, Zee5, Lionsgate Play, SonyLIV और STAGE समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का मुफ्त एक्सेस शामिल है।
Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स की तुलना में रिलायंस जियो अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है। खासकर कंपनी के 1 साल या 365 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी किफायती साबित होते हैं। इन प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें भरपूर डेली डेटा मिलता है, वैलिडिटी की टेंशन 1 साल के लिए खत्म हो जाती है। इसके अलावा सालभर OTT ऐप्स पर एंटरटेनमेंट का लाभ भी लिया जा सकता है।
Jio साल भर की वैधता के साथ JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करता है। इन प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉल का लाभ मिलता है। 4,788 रुपये वाले Jio Fiber के इस प्लान में 30 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। 8,388 रुपये वाले Jio Fiber के इस प्लान में 100 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जा जाता है। 11,988 रुपये वाले Jio Fiber के इस प्लान में 150 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है।
जियो ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसे न्यू ईयर वेलकम प्लान कहा गया है। क्योंकि न्यू ईयर 2025 है, इसलिए जियो ने भी प्लान की कीमत 2025 रुपये रखी है। इस रिचार्ज पर जियो यूजर्स को पूरे 200 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। साथ में बिना रुकावट वॉइस कॉल और SMS कर पाएंगे।
BSNL Recharge 600GB data : जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) के मुकाबले BSNL के प्रीपेड रिचार्ज काफी ‘सस्ते’ हैं। अब तो वह 4G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।
नए ऑफर में ग्राहक की प्लान की दैनिक लागत 8.21 रुपये प्रति दिन से 7.70 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। इस प्लान के साथ, यूजर्स को पहले बताए गए 389 दिनों के लिए प्रति दिन 2.5GB 4G डेटा मिलेगा।
Jio के 2,545 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस, डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा प्राप्त होती है, जिसकी वैलिडिटी 336 दिन की है।
उम्मीद के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अपने 1 जीबी प्रतिदिन डेटा वाले लोकप्रिय प्लान की कीमत कर दी है। इसके अलावा कुछ अन्य टैरिफ प्लान में भी बदलाव किया गया है। अब ग्राहकों के पास रीचार्ज करने के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान भी मौज़ूद रहेंगे।
रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है।
रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ता के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। ये नए प्लान जियो 199 और जियो 299 हैं, इन्हें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है।