रिलायंस जियो के प्रतिदिन 1 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान अब सस्ते में उपलब्ध

उम्मीद के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अपने 1 जीबी प्रतिदिन डेटा वाले लोकप्रिय प्लान की कीमत कर दी है। इसके अलावा कुछ अन्य टैरिफ प्लान में भी बदलाव किया गया है। अब ग्राहकों के पास रीचार्ज करने के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान भी मौज़ूद रहेंगे।

रिलायंस जियो के प्रतिदिन 1 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान अब सस्ते में उपलब्ध
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने अपने 1 जीबी प्रतिदिन डेटा वाले लोकप्रिय प्लान की कीमत की
  • रीचार्ज करने के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान भी मौज़ूद
  • ग्राहक अब 509 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान में ज़्यादा डेटा पाएंगे
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अपने 1 जीबी प्रतिदिन डेटा वाले लोकप्रिय प्लान की कीमत कर दी है। इसके अलावा कुछ अन्य टैरिफ प्लान में भी बदलाव किया गया है। अब ग्राहकों के पास रीचार्ज करने के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान भी मौज़ूद रहेंगे। टैरिफ में किए गए ताज़ा बदलाव के बाद ग्राहक अब 509 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान में ज़्यादा डेटा पाएंगे। यह कटौती जियो के हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्रमोशन का हिस्सा है और सिर्फ प्रीपेड प्राइम सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से पोस्टपेड प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 

जियो के प्रतिदिन 1 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान

हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। 70 दिनों की वैधता वाला प्लान 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। इसी तरह से जियो प्रीपेड ग्राहक अब 399 रुपये और 449 रुपये में क्रमशः 84 और 91 दिनों की वैधता पाएंगे। बता दें कि पहले इन पैक की कीमत 459 रुपये और 499 रुपये थी।

टैरिफ में बदलाव के मद्देनज़र कंपनी ने 28 दिनों की वैधता वाले 149 रुपये वाले पैक को बंद करने का फैसला किया है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 150 एमबी 4जी डेटा मिलता था।
 

प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले जियो के नए प्लान

जिन प्रीपेड ग्राहकों को हर दिन 1 जीबी से ज़्यादा 4जी डेटा की ज़रूरत है, वे नए 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान को चुन सकते हैं। ये 198, 398, 448 और 498 रुपये के हैं और इनकी वैधता क्रमशः 28, 70, 84 और 91 दिनों की है।  बता दें कि पहले इसी कीमत में 1 जीबी डेटा वाले प्लान मिलते थे। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को पुरानी कीमत में ही करीब 50 फीसदी ज़्यादा डेटा दिया जाएगा।
 

जियो के 509 और 799 रुपये वाले प्लान

कंपनी ने अपने 509 रुपये और 799 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है। अब ग्राहकों को पुरानी कीमत में ही ज़्यादा डेटा मिलेगा। अगर उपभोक्ता 509 रुपये वाले प्लान को चुनते हैं तो उन्हें 28 दिनों के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 3 जीबी डेटा मिलेगा। पहले यह प्लान 49 दिनों की वैधता के साथ आता था और इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता था। देखा जाए तो यह कंपनी का सबसे लुभावना रीचार्ज पैक है।

इसी तरह से 799 रुपये वाले प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। पहले 3 जीबी डेटा दिया जाता था। इस प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये प्लान जियो की आधिकारिक वेबसाइट और मायजियो ऐप पर उपलब्ध हैं। बता दें कि सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »