• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का Happy New Year ऑफर प्‍लान कल तक के लिए बढ़ा, मिल रही 29 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी

Jio का Happy New Year ऑफर प्‍लान कल तक के लिए बढ़ा, मिल रही 29 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी

यह ऑफर 2 जनवरी 2022 तक वैलिड था। अब जियो ने इस ऑफर को 7 जनवरी 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Jio का Happy New Year ऑफर प्‍लान कल तक के लिए बढ़ा, मिल रही 29 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी

इस प्‍लान को Jio की ऑफ‍िशियल वेबसाइट या या MyJio ऐप से खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • 2545 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों के लिए होगी
  • यूजर को 29 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है
  • यह रिचार्ज उन यूजर्स के लिए है, जो लॉन्‍ग टर्म प्‍लान की तलाश में हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने अपने एक प्रीपेड प्लान की समयसीमा बढ़ा दी है। जियो ने हाल ही में 'Happy New Year' प्लान लॉन्च किया था। इसके तहत 2545 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 336 दिनों के बजाए 365 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यूजर को 29 दिनों की एक्‍स्‍ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। यह ऑफर 2 जनवरी 2022 तक वैलिड था। अब जियो ने इस ऑफर को 7 जनवरी 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। Jio का 2545 रुपये का रिचार्ज उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो एक लॉन्‍ग टर्म प्‍लान की तलाश में हैं। 
 

यह है Jio का 2545 रुपये वाला प्रीपेड प्‍लान 

telecomtalk की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो अपने 2545 रुपये के प्लान के साथ एक खास हैपी न्‍यू ईयर (Happy New Year) ऑफर दे रही है। यह प्‍लान 336 दिनों की वैलि‍डिटी के साथ आता है, ऑफर के तहत वैलिडिटी 365 दिनों के लिए दी जा रही है। बाकी फायदे वही रहेंगे। 

इस प्‍लान को Jio की ऑफ‍िशियल वेबसाइट या या MyJio ऐप से खरीदा जा सकता है। 2545 रुपये वाले इस प्‍लान में यूजर को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 SMS के फायदे भी ऑफर किए जाते हैं। 1.5GB की लिमिट खत्‍म होने के बाद यूजर 64Kbps स्‍पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट एक्‍सेस कर सकते हैं। इस प्‍लान में कुछ Jio ऐप्‍स जैसे- Jio Cinema, Jio Tv समेत कई का एक्‍सेस भी मिलता है। Jio का यह प्‍लान उन यूजर्स के लिए सबसे बेहतर रहेगा, जिन्‍हें लॉन्‍ग टर्म प्‍लान की जरूरत है। बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में Jio सस्‍ते एनुअल प्‍लान ऑफर करता है। 
 

ये भी हैं Jio के अच्‍छे सालाना रिचार्ज प्‍लान  

Jio के कुछ और सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की बात करें, तो 2879 रुपये वाला प्‍लान इसमें शामिल है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोज 100 SMS के फायदे भी मिलते हैं। इसके अलावा, Jio के 3119 रुपये वाले प्‍लान में भी 365 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। साथ ही इस प्‍लान को लेने पर Disney+ Hotstar की एनुअल मेंबरशिप और 10GB एक्‍स्‍ट्रा डेटा भी मिलता है। 4,199 रुपये का एक और प्‍लान है। इसमें 365 दिनों के लिए रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 SMS के के फायदे ऑफर किए जाते हैं। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »