• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के 2023 के धमाकेदार प्लान लॉन्च! डेली 2.5GB डेटा, 388 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

Jio के 2023 के धमाकेदार प्लान लॉन्च! डेली 2.5GB डेटा, 388 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

डेली 2.5GB डेटा वाले जियो प्लान (Jio Plan daily 2.5GB Data) आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी देते हैं।

Jio के 2023 के धमाकेदार प्लान लॉन्च! डेली 2.5GB डेटा, 388 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नए साल पर हर बार कुछ खास ऑफर्स लेकर आती है।

ख़ास बातें
  • ये दोनों प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देते हैं।
  • 2023 रुपये के प्लान में 252 दिनों की वैधता मिल रही है।
  • 2999 रुपये के प्लान में 388 दिनों की वैधता मिल रही है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नए साल पर हर बार कुछ खास ऑफर्स लेकर आती है। इस बार भी कंपनी ने नए साल 2023 के लिए धमाकेदार प्लान लॉन्च किए हैं। रिलायंस जियो ने 2023 रुपये की कीमत में एक प्लान पेश किया है जिसमें 252 दिनों की वैधता दी गई है। इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यानि कि वैधता तक कुल 630GB डेटा इसमें दिया जा रहा है। 

अगर आप इससे भी ज्यादा लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं तो कंपनी ने 2999 रुपये में एक और प्लान पेश किया है। वैसे तो यह प्लान कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में पहले से ही मौजूद है, लेकिन जो एक्स्ट्रा फायदा इसमें जोड़ा गया है, वह ये कि अब इसमें 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। यानि कि 365 दिन से बढ़कर अब इसकी वैधता 388 दिन की हो गई है। साथ ही कंपनी ने इसके साथ 75GB एक्स्ट्रा डेटा दिया है। 

डेली 2.5GB डेटा वाले जियो प्लान (Jio Plan daily 2.5GB Data) आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी देते हैं। इसके अलावा, अगर आप SMS का इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं तो ये प्लान आपको रोजाना 100 SMS मुफ्त देते हैं। हां लेकिन, डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन फिर भी आप इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे। इस प्लान की एक और खास बात है कि योग्य कस्टमर्स को इसमें 5G डेटा भी अनलिमिटिड मिल रहा है। 

ये दोनों प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देते हैं। इसमें JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो इस जियो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , jio 2023 plan, Jio Happy New Year Offer
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »