Reliance Jio का नया रीचार्ज प्लान, 299 रुपये में हर दिन मिलेगा 2 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ता के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। ये नए प्लान जियो 199 और जियो 299 हैं, इन्हें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है।

Reliance Jio का नया रीचार्ज प्लान, 299 रुपये में हर दिन मिलेगा 2 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ता के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं
  • इन्हें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है
  • इन प्लान में सस्ती कीमत में डेटा का फायदा मिलता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ता के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। ये नए प्लान जियो 199 और जियो 299 हैं, इन्हें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है। इन प्लान में सस्ती कीमत में डेटा का फायदा मिलता है। हर दिन वाले मिलने डेटा के अलावा ये प्लान मुफ्त वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। देखा जाए ये प्लान भी Reliance Jio के किसी भी अन्य प्लान जैसे ही हैं।

सबसे पहले बात Jio 199 प्लान की। इस प्लान में हर दिन ग्राहक को इस्तेमाल करने के लिए 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। यह सुविधा 28 दिनों तक रहेगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल 33.6 जीबी डेटा मिलेगा। जोड़-घटाव करके यह बात सामने आती है कि डेटा की कीमत 6 रुपये प्रति जीबी के आसपास है। मुफ्त वॉयस कॉल के अलावा जियो प्लान के अन्य फायदे भी इस रीचार्ज पैक में भी मिलेंगे। दूसरा नया प्लान 299 रुपये का है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। सीमा खत्म हो जाने के बाद 128 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। दोनों ही प्लान के बाकी फायदे एक जैसे ही हैं।
 

जियो प्रीपेड प्लान

इन प्लान के अलावा जियो के पुराने प्लान अब भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। 149 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डेटा मिलता है। यह प्लान उन यूज़र के लिए है जो कम डेटा की खपत करते हैं। 399, 459 और 499 रुपये वाले प्लान क्रमशः 70, 84 और 91 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इन सभी प्लान में हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलता है। 509 रुपये वाले रीचार्ज की वैधता 49 दिनों की है और आपको इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा मिलेगा। जैसा कि हमने पहले बताया, सभी प्लान मुफ्त वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स के सब्क्रिप्शन के साथ आते हैं।

इससे पहले रिलायंस जियो ने दिवाली के मौके पर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड किया था। अभी हाल में कंपनी ने जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »