Jio Internet

Jio Internet - ख़बरें

  • भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
    मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस ने कहा है देश में स्टारलिंक की सैटलाइट इंटरनेट सर्विस सहित सभी टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए एक निष्पक्ष, गैर-भेदभाव वाली पॉलिसी है। लाइसेंस के नियम और शर्तों के तहत, प्रत्येक लाइसेंसी को सिक्योरिटी से जुड़ी शर्तों के कम्प्लायंस को दिखाने की जरूरत होती है। इस प्रोसेस के पूरा होने पर स्पेक्ट्रम के आवंटन के अगले कदम की ओर बढ़ा जा सकता है।
  • भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
    स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट, Lauren Dreyer ने बताया कि भारत में उनकी कंपनी पिछले पांच वर्षों से सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। स्टारलिंक ने अपने कामकाज को स्थापित करने के लिए दश की सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों का ध्यान रखा है। Dreyer ने कहा कि देश में कस्टमर्स तक सर्विस पहुंचाने के लिए स्टारलिंक ने Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ एग्रीमेंट किए हैं।
  • IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
    रिलायंस जियो ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में Jio का LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन का मॉडल शोकेस कर दिया है। LEO सैटेलाइट यानी कि लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करना है। टेलीकॉम दिग्गज अपने सैटेलाइट नेटवर्क में कुल 1600 से ज्यादा सैटेलाइट भेजने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद कंपनी खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगी।
  • IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
    टेलीकॉम दिग्गज Jio ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपने आगामी एआई वियरेबल्स को पेश किया है। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेज के साथ-साथ एआई फीचर्स वाले ईयरबड्स लेकर आई है। जियो स्मार्ट ग्लासेज सिर्फ ऑडियो वर्जन और कैमरा के साथ आते हैं। कैमरा वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज के जरिए आसानी से एआई से बात की जा सकती है और यूपीआई पेमेंट भी की जा सकती है.
  • Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
    JioHome यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास ऑफर दिया है जिसमें यूजर को Amazon Prime का एक साल का लाइट सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। यानी 12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है।
  • Jio ने शुरू किया नया ऑफर, ₹4000 की खास सर्विस मिल रही बिलकुल फ्री
    Jio और Canva की साझेदारी के तहत Canva का बेहतरीन विजुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म देशभर में लाखों Jio यूजर्स तक उपलब्ध होगा। इससे क्रिएटिविटी ज्यादा आसान होगी। इस पार्टनरशिप के जरिए Jio की जबरदस्त डिजिटल एक्सेस और Canva की AI-पावर्ड क्रिएटिविटी को बड़े स्तर पर डिजाइन को सभी के लिए आसान बनाना है। इस सुविधा के साथ कोई भी चाहे छोटे शहर का कोई स्टूडेंट हो या कोई एंटरप्रेन्योर सभी आसानी से प्रोफेशनल-क्वालिटी का कंटेंट बना पाएंगे।
  • Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
    Jio पहले से ही मंजूरी के लिए आवेदन कर रही है और कुछ सालों से जरूरी लाइसेंस हासिल कर रही है। अब जियो ने अंतरिक्ष में अपने भेजे जाने वाले सैटेलाइट के लिए स्लॉट सुरक्षित करने के लिए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस यूनियन (ITU) में आवेदन किया है। जियो सितंबर, 2027 तक अपने कुछ टेस्ट सैटेलाइट्स को भोजना चाहता है। इस टेस्ट के जरिए जियो यह जांच करेगा कि सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और अन्य तकनीकों के फंक्शन किस प्रकार काम करेंगे, क्योंकि बड़े स्तर पर सैटेलाइट भेजने से पहले यह काफी जरूरी होगा।
  • सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
    भारत के तेजी से बढ़ते Satellite Communication Market में Singtel भी एंट्री की तैयारी कर रही है। सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई Singapore Telecom India के जरिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने के लिए FDI मंजूरी मांगी है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों को सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी देने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Singtel करीब 36-38 GEO सैटेलाइट वाले नेटवर्क के जरिए सेवाएं देने पर काम कर रही है और सैटेलाइट नेटवर्क को 4G और 5G नेटवर्क से जोड़ने की तकनीक पर भी काम हो रहा है। भारत में Starlink, Jio, OneWeb और Amazon भी इस बाजार में सक्रिय हैं।
  • TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
    Starlink और Jio के बाद अब Tata भी इसमें कदम रखने जा रहा है।टाटा ग्रुप की सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर नेल्को लिमिटेड भारत में 2028 तक अपनी डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) सैटेलाइट सर्विस चालू कर सकती है। इसके अलावा साल के आखिर तक कंपनी ट्रायल्स भी शुरू करने का प्लान बना रही है। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत के साथ-साथ श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे बाजारों में भी उपलब्ध करवाया जा सकता है।
  • BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
    मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है।
  • अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Reliance Jio ने भारत में JioTag 2 (2nd Gen) लॉन्च किया है। यह नया Bluetooth Tracker Android और iPhone दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने खोए हुए सामान की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। JioTag 2 में 120dB स्पीकर, IP64 रेटिंग और नया डिजाइन दिया गया है। इसकी कीमत 1,249 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 50 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
  • Elon Musk की टेंशन बढ़ाएगा Amazon! सैटेलाइट से सीधे फोन तक इंटरनेट, भारत में भी होगी एंट्री?
    Amazon ने अमेरिकी FCC से 5,105 नए Low Earth Orbit (LEO) सैटेलाइट लॉन्च करने की मंजूरी मांगी है। कंपनी Amazon Leo प्रोजेक्ट के तहत Direct-to-Device (D2D) तकनीक विकसित कर रही है, जिससे बिना मोबाइल टावर के सीधे स्मार्टफोन पर मैसेज, कॉल और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस कदम को Starlink के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल Amazon ने भारत में इस सेवा के लॉन्च की घोषणा नहीं की है। वहीं भारत में Starlink, OneWeb और Jio की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं भी अभी शुरुआती चरण में हैं और व्यावसायिक विस्तार का इंतजार कर रही हैं।
  • Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
    देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 134.3 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। इनमें 29.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स और 53,809 फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर पिछले महीने लगभग 22.55 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
  • Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
    Jio Platforms ने बताया है कि IPO में 27 करोड़ नए शेयर्स की पेशकश की जाएगी। यह IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी बेस का 2.9 प्रतिशत होगा। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू लगभग 137 अरब डॉलर लगाए जाने का अनुमान है।
  • Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
    Reliance Industries की 49वीं AGM से पहले कंपनी ने Meta के AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। Reliance के मुताबिक, गुजरात का जामनगर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, पर्याप्त पानी और Jio के फाइबर नेटवर्क की वजह से इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया। Meta और Reliance जून में 168 मेगावाट क्षमता वाला AI Data Centre बनाने के लिए पार्टनरशिप की घोषणा कर चुके हैं। यह प्रोजेक्ट अगले दो वर्षों में तैयार हो सकता है। AGM में कंपनी की AI स्ट्रैटेजी, डेटा सेंटर निवेश और Reliance Retail IPO को लेकर भी निवेशकों की नजर रहने वाली है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »