• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Reliance Jio ने लॉन्च किया JioPC, आपके टीवी को बना देगा कंप्यूटर, जानें कैसे हैं फीचर्स

Reliance Jio ने लॉन्च किया JioPC, आपके टीवी को बना देगा कंप्यूटर, जानें कैसे हैं फीचर्स

Reliance Jio ने भारत में JioPC को लॉन्च कर दिया है जो कि एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है।

Reliance Jio ने लॉन्च किया JioPC, आपके टीवी को बना देगा कंप्यूटर, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Jio

JioPC एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है।

ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने भारत में JioPC को लॉन्च कर दिया है।
  • JioPC पूरी तरह से क्लाउड के जरिए ऑपरेट होता है।
  • JioPC एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने भारत में JioPC को लॉन्च कर दिया है जो कि एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है। इस सर्विस के साथ एक्सटरनल सीपीयू खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है जो कंपनी के सेट टॉप बॉक्स के जरिए चलती है। इसके साथ Jio सेट टॉप बॉक्स से कनेक्ट कोई भी टीवी एक फुल पर्सनल कंप्यूटर में बदल सकता है। यहां हम आपको JioPC के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JioPC Features


JioPC एक वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस है जो कि Jio सेट टॉप बॉक्स से कनेक्ट किसी भी टीवी को क्लाउड बेस्ड पर्सनल कंप्यूटर में बदल सकती है। इस सर्विस को भारतीय घरों और खासतौर पर जहां कम पीसी हैं ऐसे क्षेत्रों में किफायती कंप्यूटिंग प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। JioPC वेब ब्राउजिंगग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और वर्चुअल लर्निंग जैसे डेस्कटॉप फंक्शंस का एक्सेस प्रदान करती है। अपनी ब्रॉडबैंड पहुंच और बढ़ते टीवी यूजर बेस के साथ Jio भारत में डिजिटल डिवाइड को कम करना चाहती है। इस पीसी का उपयोग करने के लिए यूजर्स को कीबोर्ड और माउस की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल यह सर्विस फ्री ट्रायल फेज में है और इसे Jio सेटटॉप बॉक्स के जरिए उपयोग किया जा सकता है। 

JioPC पूरी तरह से क्लाउड के जरिए ऑपरेट होता है। यह Jio के मौजूदा सेट टॉप बॉक्स पर चलता है, जो JioFiber प्लान के साथ आता है या अलग से खरीदा जा सकता है। एक बार एक्टिव होने पर यूजर्स कीबोर्ड और माउस का उपयोग करके अपने टीवी पर वर्चुअल डेस्कटॉप इंटरफेस का उपयोग कर सकते हैं। यह सिस्टम लिब्रेऑफिस के साथ प्रीलोडेड आता है। वेब ब्राउजर के जरिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस तक एक्सेस प्रदान करता है।

हालांकि कैमरे और प्रिंटर जैसे एडवांस डिवाइस वर्तमान में सपोर्ट नहीं करते हैं। यह प्लेटफॉर्म बेसिक कंप्यूटिंग टास्क के लिए उचित है। इसे स्टूडेंट और सामान्य यूजर्स द्वारा उपयोग किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पीसी के काम करने के लिए यूजर्स को हमेशा एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।


JioPC कैसें करें उपयोग

  1. सबसे पहले JioPC ऐप खोलना है, Jio सेटटॉप बॉक्स से कनेक्ट अपने टीवी को ऑन करना है, ऐप्स सेक्शन में जाना है और JioPC आइकन का चयन करना है।
  2. कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करना है, यूएसबी या ब्लूटूथ सपोर्टेड कीबोर्ड और माउस को सेट टॉप बॉक्स में प्लग करना है।
  3. अपना JioPC अकाउंट सेट करना है, आपकी निजी जानकारी खुद भर जाएगी, आगे बढ़ने के लिए बस कंटीन्यू पर क्लिक करना है।
  4. JioPC का उपयोग काम, एजुकेशन या मनोरंजन के लिए करने के लिए अपने क्लाउड डेस्कटॉप का उपयोग करना है और लॉन्च नाउ पर क्लिक करना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance, Jio, JioPC, How to use JioPC, Jio Platforms
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »