BSNL की फ्लैश सेल में सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 1 GB डेटा

BSNL की अपने 4G नेटवर्क को मजबूत बनाने योजना है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है

BSNL की फ्लैश सेल में सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 1 GB डेटा

पिछले सप्ताह कंपनी ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • BSNL के सब्सक्राइबर्स को 400 GB डेटा सिर्फ 400 रुपये में मिलेगा
  • यह सेल 28 जून से 1 जुलाई तक होगी
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने फ्लैश सेल की घोषणा की है। इसमें भारी डिस्काउंट पर हाई-स्पीड 4G की पेशकश की जा रही है। BSNL ने बताया है कि इस सेल में सब्सक्राइबर्स को 400 GB डेटा सिर्फ 400 रुपये में दिया जाएगा। कंपनी ने 90,0000 4G टावर्स का इंस्टॉलेशन पूरा होने पर यह पेशकश की है। 

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि यह सेल 28 जून से 1 जुलाई तक होगी। इस अवधि में कंपनी के सब्सक्राइबर्स 400 GB डेटा को केवल 400 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एक रुपये प्रति GB का रेट होगा। इस पेशकश का फायदा BSNL की वेबसाइट या कंपनी के सेल्फ-केयर ऐप के जरिए लिया जा सकता है। कंपनी की अपने 4G नेटवर्क को मजबूत बनाने योजना है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। 

हाल ही में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस Chandrasekhar Pemmasani ने बताया था कि BSNL की 4G सर्विसेज के विस्तार के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मांगेगा। राज्य सरकारों से डेटा सिक्योरिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए DoT ने BSNL की सर्विस का इस्तेमाल करने का निवेदन किया है। टेलीकॉम कंपनियों के एंटरप्राइज रेवेन्यू में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स से मिलने वाली रकम का बड़ा योगदान होता है। 

पिछले सप्ताह BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है।  इस सर्विस के लिए शुरुआत में कंपनी 100 mbps के लिए प्लान के लिए 999 रुपये और 300 mbps के लिए 1,499 रुपये का चार्ज ले रही है। BSNL ने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Quantum 5G रखने की जानकारी दी थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Bharti Airtel और Reliance Jio अपने 5G स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से फिक्स्ड वायरलेस सर्विस पहले से उपलब्ध करा रही हैं। इन कंपनियों से BSNL को कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए एक नई सर्विस भी लॉन्च की है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों SIM के विकल्प उपलब्ध होंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »