Insurance

Insurance - ख़बरें

  • ANPR कैमरा करेगा नंबर प्लेट स्कैन, गड़बड़ निकली तो नहीं मिलेगा पेट्रोल! जानें कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
    ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरा अब पेट्रोल पंप पर सिर्फ नंबर प्लेट पढ़ने तक सीमित नहीं रह सकता। इस टेक्नोलॉजी की मदद से नंबर प्लेट स्कैन करके वाहन की जानकारी सरकारी डेटाबेस से मिलाई जा सकती है। दिल्ली-NCR में इसका इस्तेमाल पहले से तय उम्र पूरी कर चुके वाहनों की पहचान के लिए किया जा रहा है। अब बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस वाले वाहनों को फ्यूल देने से रोकने के लिए भी इसी तरह के सिस्टम पर पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी हो रही है। इसमें वाहन नंबर को VAHAN और इंश्योरेंस रिकॉर्ड से मिलाकर यह पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी को फ्यूल दिया जाना चाहिए या नहीं।
  • सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
    सरकार को उम्मीद है कि नए चार्ज को लगाने के बावजूद UPI ट्रांजैक्शंस में बढ़ोतरी जारी रहेगी। UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा की ट्रांजैक्शंस पर 0.4 प्रतिशत का MDR लगेगा। हालांकि, इसके लिए 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शंस की लिमिट होगी। रेलवे, इंश्योरेंस, टेलीकॉम सर्विसेज और फ्यूल सहित 2,000 रुपये से ज्यादा की चुनिंदा ट्रांजैक्शंस पर 5 रुपये का MDR लगाया जाएगा।
  • Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
    Bank of Baroda ने हाल ही में सामने आए कथित डेटा लीक मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि यह घटना एक कर्मचारी के ईमेल अकाउंट के हैक होने से जुड़ी थी। बैंक के अनुसार, उसके कोर बैंकिंग सिस्टम तक किसी तरह की अनधिकृत पहुंच नहीं बनाई गई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर 1TB डेटा और ग्राहकों के Aadhaar विवरण लीक होने के दावों के बाद बैंक ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक ने अपनी साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत भी क्लेम दर्ज कराया है।
  • घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
    LIC पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। अगर पॉलिसी अकाउंट में लिंक नहीं है, तो उसे पहले जोड़ना पड़ेगा। इसके बाद संबंधित पॉलिसी चुनकर पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम भुगतान रिकॉर्ड, बोनस, मैच्योरिटी डिटेल्स और अन्य जानकारी देखी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर स्टेटमेंट या पॉलिसी डिटेल्स को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह सुविधा LIC Digital App पर भी उपलब्ध है, जिससे मोबाइल से ही पॉलिसी से जुड़ी जानकारी एक्सेस की जा सकती है।
  • एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका
    LIC अपने ग्राहकों को एक ही ऑनलाइन अकाउंट में कई पॉलिसियां जोड़ने की सुविधा देता है। एक बार पॉलिसियां लिंक हो जाने के बाद यूजर्स प्रीमियम भुगतान, पॉलिसी स्टेटस, बोनस, लोन एलिजिबिलिटी और अन्य जानकारियां एक ही डैशबोर्ड से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद Enroll Policies या Add Policy विकल्प में जाकर पॉलिसी नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। अगर यूजर के नाम पर एक से ज्यादा पॉलिसियां हैं, तो सभी को इसी प्रक्रिया के जरिए लिंक किया जा सकता है। कुछ मामलों में परिवार की पॉलिसियां भी जोड़ी जा सकती हैं।
  • इंश्योरेंस से जुड़े स्कैम को रोकने के लिए TRAI ने लागू किया नया रूल
    इस रूल के तहत, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) की ओर से रेगुलेटेड सभी एंटिटीज को सर्विस और ट्रांजैक्शन से जुड़ी कॉल्स के लिए '1600' सीरीज के नंबर्स का इस्तेमाल करना होगा। इसका उद्देश्य वैध सर्विस और ट्रांजैक्शंस से जुड़ी कॉल्स की पहचान करना है। लगभग 570 एंटिटीज ने नई नंबरिंग सीरीज का इस्तेमाल शुरू किया है।
  • Rs 61 में 25 हजार का स्मार्टफोन इंश्योरेंस, डेटा बेनिफिट्स अलग से! Vi ने लॉन्च किए 3 प्लान्स
    Vi ने भारत में प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऑफर है, जो iOS और Android दोनों डिवाइसेज को कवर करता है। यह सुविधा चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज पैक्स के साथ दी जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन चोरी या गुम होने की स्थिति में अधिकतम 25,000 रुपये तक का कवर मिलता है। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में स्मार्टफोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और रिप्लेसमेंट कॉस्ट भी काफी ज्यादा है। ऐसे में Vi का यह कदम प्रीपेड यूजर्स के लिए अफोर्डेबल और आसान इंश्योरेंस ऑप्शन जोड़ता है।
  • Revolt इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर Rs 20,000 तक के बेनिफिट्स! ऑफर केवल 16 अगस्त तक
    भारत के 78वें Independence Day के मौके पर Revolt Motors ने खास ‘Azadi From Petrol’ कैम्पेन का ऐलान किया है। इस लिमिटेड-पीरियड ऑफर का मकसद राइडर्स को बढ़ते पेट्रोल खर्च से छुटकारा दिलाकर क्लीन और स्मार्ट मोबिलिटी की तरफ आकर्षित करना है। कंपनी ने इस ऑफर के तहत अपने किसी भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 20,000 रुपये तक का टोटल बेनिफिट देने की घोषणा की है। इसमें Zero Insurance Fee स्कीम के तहत 7,000 रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस और 13,000 रुपये तक की डायरेक्ट कैश सेविंग शामिल है।
  • MahaKumbh 2025 : महाकुंभ जाने वालों के लिए Phone Pe ने लॉन्‍च किया Rs 59 का इंश्‍योरेंस प्‍लान, जानें
    प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। इसमें करोड़ों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकुंभ को लेकर हर स्‍तर पर तैयारी की जा रही है सैकड़ों की संख्‍या में नई ट्रेनें चलाई गई हैं। ऐप्‍स लॉन्‍च किए गए हैं, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। अब पेमेंट ऐप फोनपे (Phone Pe) ने श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरह की इंश्‍योरेंस पॉलिसी लॉन्‍च की है। इसे ICICI लॉम्‍बार्ड जनरल इंश्‍योरेंस पॉलिसी के साथ मिलकर पेश किया है।
  • Joy e-bike के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर Rs 30 हजार तक के बेनिफिट्स, आसान फाइनेंस ऑप्शन अलग से; जानें ऑफर
    Wardwizard Innovations & Mobility Limited ने फेस्टिब सीजन के लिए अपने Joy e-bike इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की है। ऑफर्स कंपनी की e-rik थ्री-व्हीलर रेंज पर भी हैं। कंपनी के ई-स्कूटर पोर्टफोलियो में वर्तमान में आठ मॉडल्स शामिल हैं। डिस्काउंट ऑफर सभी मॉडल्स में उपलब्ध है। हालांकि, Joy e-bike Mihos पर ज्यादा आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
  • Star Health इंश्योरेंस कंपनी बनी हैकर्स का निशाना, पॉलिसीहोल्डर्स का डेटा हुआ चोरी
    इस सायबर अटैक में कंपनी के महत्वपूर्ण डेटा को चोरी किया गया है। इसे लेकर स्टार हेल्थ ने एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही इंश्योरेंस और सायबर सिक्योरिटी रेगुलेटरी अथॉरिटीज को इस मामले की जाकारी दी गई है। इस मामले की लगभग दो सप्ताह पहले रिपोर्ट मिली थी। कंपनी ने बताया है कि हैकर्स ने 'महत्वपूर्ण डेटा' में सेंध लगाई है।
  • ताइवान की 1 लाख भारतीय वर्कर्स को हायर करने की तैयारी, आकर्षक सैलरी की पेशकश
    ताइवान के साथ एंप्लॉयमेंट को लेकर एग्रीमेंट से चीन की नाराजगी बढ़ सकती है। ताइवान एक स्व-शासित आइलैंड है और चीन इसके साथ किसी आधिकारिक एक्सचेंज का विरोध करता है
  • Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! 5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस दे रही है कंपनी, ऐसे करें रजिस्टर
    ऑनलाइन के साथ-साथ पेमेंट की सुविधा ऑफलाइन भी उपलब्ध है, जिसके लिए ग्राहक नजदीकी एयरटेल पेमेंट्स बैंक में जा सकते हैं और एनरोल कर सकते हैं।
  • क्रिप्टो एक्सचेंज FTX को झूठे दावे बंद करने का ऑर्डर
    अमेरिकी रेगुलेटर्स ने ऐसी क्रिप्टो फर्मों पर शिकंजा कसा है जो इनवेस्टर्स के फंड की सरकारी गारंटी के बारे में गलत दावे कर रही हैं। FDIC ने बैंकरप्ट हो चुकी क्रिप्टो फर्म Voyager Digital को भी इसी तरह का ऑर्डर दिया है
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाया
    इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »