क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाया

अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है

क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाया

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है

ख़ास बातें
  • Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है
  • इन एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज और हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराया जाएगा
  • फर्म ने कॉस्ट घटाने के लिए यह कदम उठाया है
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase ने डिजिटल एसेट्स सेगमेंट में बड़ी गिरावट के कारण अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया है। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। 

इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। Coinbase ने इसकी चपेट में आए एंप्लॉयीज को ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" उन्होंने एक्सचेंज के लिए हायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में बहुत से लोगों को रिक्रूट किया गया था और इससे अब फर्म की एफिशिएंसी पर असर पड़ रहा है। 

एक्सचेंज ने हटाए जा रहे एंप्लॉयीज को सेवरेंस पैकेज और हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का दावा किया है। इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है।

BlockFi के CEO Zac Prince और Crypto.com के प्रमुख Kris Marszalek ने छंटनी से जुड़े फैसले की जानकारी ट्विटर पर दी थी। Prince ने ट्वीट में बताया, "बहुत सी टेक फर्मों की तरह, हमारी फर्म पर भी मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों में बदलाव का असर पड़ा है। इससे हमारा ग्रोथ रेट घटा है। प्रॉफिट में आने के लिए हम टीम का साइज कम करने जैसे उपायों के कॉस्ट को घटा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि मुश्किल के इस दौर में कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स की सैलरी भी कम की गई है। Marszalek ने कहा कि Crypto.com को प्रॉफिट बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने बताया, "इसका मतलब है कि लंबी अवधि में ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए मुश्किल और जरूरी फैसले करना। इसी वजह से एंप्लॉयीज की संख्या में लगभग 260 की कमी की जा रही है।" क्रिप्टो इंडस्ट्री पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना कर रही है। इसके पीछे बहुत से कारण हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Insurance, Coinbase, Market, America, Investors, Tweet, Selling
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »