• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • MahaKumbh 2025 : महाकुंभ जाने वालों के लिए Phone Pe ने लॉन्‍च किया Rs 59 का इंश्‍योरेंस प्‍लान, जानें

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ जाने वालों के लिए Phone Pe ने लॉन्‍च किया Rs 59 का इंश्‍योरेंस प्‍लान, जानें

पेमेंट ऐप फोनपे (Phone Pe) ने श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरह की इंश्‍योरेंस पॉलिसी लॉन्‍च की है। इसे ICICI लॉम्‍बार्ड जनरल इंश्‍योरेंस पॉलिसी के साथ मिलकर पेश किया है।

MahaKumbh 2025 : महाकुंभ जाने वालों के लिए Phone Pe ने लॉन्‍च किया Rs 59 का इंश्‍योरेंस प्‍लान, जानें

इन इंश्‍योरेंस प्‍लान में कई तरह की कॉस्‍ट को कवर किया जाएगा जैसे- हॉस्पिटल में भर्ती होने का खर्च, डॉक्‍टर कंस्‍ल्‍टेशन आदि।

ख़ास बातें
  • महाकुंभ जाने वालों के लिए फोनपे का इंश्‍योरेंस प्‍लान
  • महाकुंभ के दौरान आई परेशानी, तो मिलेगी मदद
  • 59 रुपये प्रति व्‍यक्ति का प्‍लान किया पेश
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 : यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो रही है। इस आयोजन में करोड़ों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकुंभ 2025 को लेकर हर स्‍तर पर तैयारी की जा रही है सैकड़ों की संख्‍या में नई ट्रेनें चलाई गई हैं। ऐप्‍स लॉन्‍च किए गए हैं, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। अब पेमेंट ऐप फोनपे (Phone Pe) ने श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरह की इंश्‍योरेंस पॉलिसी लॉन्‍च की है। इसे ICICI लॉम्‍बार्ड जनरल इंश्‍योरेंस पॉलिसी के साथ मिलकर पेश किया है। 
 

59 रुपये का इंश्‍योरेंस प्‍लान 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोनपे (Phone Pe) ने 2 तरह के इंश्‍योरेंस प्‍लान उतारे हैं। पहला प्रति व्‍यक्ति 59 रुपये का प्‍लान है। यह उन लोगों के लिए है, जो ट्रेन या बस से यात्रा करने वाले हैं। दूसरा प्‍लान 99 रुपये प्रति व्‍यक्ति का है, जो डॉमेस्टिक फ्लाइट का सफर करने वालों के लिए है। 

इन इंश्‍योरेंस प्‍लान में कई तरह की कॉस्‍ट को कवर किया जाएगा जैसे- हॉस्पिटल में भर्ती होने का खर्च, डॉक्‍टर कंस्‍ल्‍टेशन, आउटपेशेंट ट्रीटमेंट, पर्सनल एक्‍सीडेंट कवर, ट्रिप कैंसिलेशन कवर, मिस्‍ड कनेक्टिंग फ्लाइट कवर आदि।  
 

ऐसे लिया जा सकता है इंश्‍योरेंस प्‍लान 

महाकुंभ जाने वाले जो भी लोग फोनपे (PhonePe) का इंश्‍योरेंस प्‍लान लेना चाहते हैं, उन्‍हें ऐप में जाकर इंश्‍योरेंस सेक्‍शन में जाना होगा। वहां ‘महाकुंभ' का ऑप्‍शन मिलेगा, जिसे सिलेक्‍ट करना है। उसके बाद पूरे प्‍लान के बारे में पढ़कर ‘बाय नाउ' के ऑप्‍शन में क्लिक किया जा सकता है। अगर आप बस, ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो 59 रुपये वाले प्‍लान का चुनाव करें। डॉमेस्टिक फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए 99 रुपये का प्‍लान है। 

गौरतलब है कि महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है और हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है। महाकुंभ में कई शाही स्‍नान होते हैं। पहला शाही स्‍नान 14 जनवरी को होगा। उसके बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्‍या, 3 फरवरी को वसंत पंचमी का स्‍नान होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »