• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर जल्द मिलेंगी हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो पेंशन सुविधाएं

WhatsApp पर जल्द मिलेंगी हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो-पेंशन सुविधाएं

कंपनी SBI जनरल के साथ मिलकर हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जबकि HDFC Pension और सिंगापुर बेस्ड फर्म PinBox Solutions माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की दिशा में मदद करेगी।

WhatsApp पर जल्द मिलेंगी हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो-पेंशन सुविधाएं
ख़ास बातें
  • Facebook Fuel for India इवेंट में हुई कंपनी के नए कदम का हुआ ऐलान
  • कंपनी ने HDFC Pension और PinBox Solutions के साथ साझेदारी की है
  • WhatsApp के पास पहले से ही मौजूद है पेमेंट फीचर WhatsApp Pay
विज्ञापन
WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए इस प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव कोशिश में लगा हुआ है। व्हाट्सऐप के डिजिटल पेमेंट वेंचर WhatsApp Pay के बाद अब यूज़र्स को इस प्लेटफॉर्म पर हेल्थ इंश्योरेंस और माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स से जुड़ी सुविधाएं भी मिलना जल्द शुरू हो जाएंगी। WhatsApp India के प्रमुख अभिजीत बोस ने Facebook Fuel for India इवेंट के दौरान अपने इस नए वेंचर प्लान का रोडमैप साझा किया। उन्होंने बताया कि कंपनी SBI जनरल के साथ मिलकर हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जबकि HDFC Pension और सिंगापुर बेस्ड फर्म PinBox Solutions माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की दिशा में मदद करेगी। बता दें, यह नया कदम व्हाट्सऐप के डिजिटल पेमेंट वेंचर WhatsApp Pay के साथ ही उठाया गया है।

अभिजीत बोस ने वर्चुअल इवेंट के दौरान अपनी प्रेज़न्टेशन में कहा कि SBI जनरल की साझेदारी में WhatsApp इस साल के अंत तक किफायती हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज देना शुरू करेगा। इसके अलावा उन्होंने व्हाट्सऐप की HDFC Pension और PinBox Solutions के साथ साझेदारी का भी ऐलान किया, जो कि मैसेजिंग ऐप के माध्यम से माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स ऑफर करना शुरू करेंगे।

WhatsApp का उद्देश्य इंश्योरेंस कंपनियों और माइक्रो-पेंशन प्रोडक्ट्स ऑफर करने वाली फर्म के लिए एक कम्पेटेटिव प्लेटफॉर्म के रूप में बनकर उभरना है और अपने नए कदम के साथ भारतीय वित्तीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना है। बोस ने यह भी उल्लेख किया कि मैसेजिंग ऐप भारतीय यूज़र्स के लिए हेल्थ इंश्यॉरेंस और माइक्रो-पेंशन लेकर आना आसान बना देगा, चाहे वह कहीं भी रहते हों और उनकी आय कुछ भी हो।

भारत में 400 मिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए इंश्यॉरेंस और पेंशन की सुविधा प्रदान करके व्हाट्सऐप को और अधिक आकर्षित बनाया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp Insurance, WhatsApp Pensions, WhatsApp, Facebook, PhonePe

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »