Airtel प्रीपेड यूज़र्स को इस प्लान के साथ मिल रहा 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस

Airtel Prepaid Plans: एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान उतारा है, इस प्लान की खास बात यह है कि ये प्लान इंश्योरेंस के साथ आ रहा है, जानें।

Airtel प्रीपेड यूज़र्स को इस प्लान के साथ मिल रहा 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस

Airtel Prepaid Plans: एयरटेल प्रीपेड यूज़र्स को इस प्लान के साथ मिल रहा 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस

ख़ास बातें
  • 599 रुपये वाले Airtel Prepaid Plan की वैधता है 84 दिनों की
  • हर रीचार्ज के साथ तीन महीने तक चलेगा इंश्योरेंस
  • पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ इंश्योरेंस वाला यह एयरटेल प्लान
विज्ञापन
Airtel Prepaid Plans: एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 599 रुपये वाले प्लान को लॉन्च कर दिया है। 599 रुपये वाले Airtel Plan की बात करें तो यह एयरटेल प्रीपेड प्लान 4 लाख रुपये के बीमा (इंश्योरेंस कवर) के साथ आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Airtel ने यह प्लान दिल्ली-एनसीआर यूज़र्स के लिए उतारा है। यूज़र को इंश्योरेंस कवर Bharti AXA Life Insurance से मिलेगा और हर रीचार्ज के साथ तीन महीने तक चलेगा। 599 रुपये वाले Airtel Prepaid Plan की वैधता 84 दिनों की है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में यह प्लान तमिल नाडु और पुडुचेरी के लिए लॉन्च किया गया था।

599 रुपये वाले Airtel Prepaid Plan के साथ यूज़र को हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल और 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अब इस प्लान के साथ यूज़र को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा।

Airtel ने प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का उल्लेख किया है कि लाइफ इंश्योरेंस कवर 18 साल से 54 साल के यूज़र को मिलेगा। यूज़र को इसके लिए दस्तावेज या मेडिकल एग्जामिनेशन की जरूरत नहीं होगी। इंश्योरेंस सर्टिफिकेट यूज़र को डिजिटल रूप से मुहैया कराया जाएगा।

एयरटेल यूज़र को 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रीचार्ज के बाद 4 लाख के इंश्योरेंस कवर के लिए एसएमएस, एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल रिटेलर के जरिए नामांकन करना होगा। याद करा दें कि Airtel ने इस साल के शुरुआत में अपने 129 रुपये और 249 रुपये वाले दोनों प्लान को संशोधित किया था। प्लान में बदलाव के बाद अब यह प्लान भी 4 लाख इंश्योरेंस कवर के साथ आ रहे हैं, यूज़र को कवर HDFC Life या Bharti AXA Life की तरफ से दिया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »