Iit

Iit - ख़बरें

  • भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
    IIT Madras की स्टार्टअप The ePlane Company ने अपने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट e200X का फुल-स्केल प्रोटोटाइप पेश किया है। यह एक पायलट और दो यात्रियों या 200 किलोग्राम तक कार्गो ले जाने में सक्षम होगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी रेंज करीब 110 किलोमीटर होगी और इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कुछ मौजूदा हेलिपैड से ऑपरेट करने की संभावना देता है। हालांकि, यह अभी प्रोटोटाइप चरण में है और व्यावसायिक इस्तेमाल से पहले इसे कई तकनीकी परीक्षणों और नियामकीय मंजूरियों से गुजरना होगा।
  • Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
    IITM के प्रवर्तक (Pravartak) की ओर से बिजनेस के लिए Generative AI और Agentic AI टूल्स सीखने का मौका दिया जा रहा है। एआई लर्निंग के लिए पांच महीने का एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम Emeritus के साथ भागीदारी में पेश किया गया है जो 5 महीने का ऑनलाइन प्रोग्राम है।
  • IIT जाने की तैयारी मुफ्त में कराएगा Google Gemini AI, ऐसे शुरू करें JEE एग्जाम प्रेप
    Google ने भारत में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Gemini AI में नया मॉक टेस्ट फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए स्टूडेंट्स फ्री में JEE मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी तैयारी का स्तर समझ पाएंगे। India AI Summit 2026 में अनाउंस किया गया यह फीचर Careers360 और Physics Wallah के सहयोग से तैयार किया गया है। Gemini छात्रों को न सिर्फ सवाल देगा, बल्कि उनकी गलतियों का एनालिसिस और कॉन्सेप्ट एक्सप्लनेशन भी करेगा। बढ़ती कोचिंग फीस के बीच इसे एक किफायती विकल्प माना जा रहा है।
  • IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल
    IIT Bombay Techfest 2025 में इस हफ्ते एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ह्यूमनॉयड रोबोट ने फिल्म धुरंधर के वायरल ट्रैक FA9LA पर स्टेज पर डांस किया। अरबी बीट्स पर रोबोट की सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स और बैलेंस ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स और टेक एंथूजियास्ट्स को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेकफेस्ट में दिखा यह डेमो रोबोटिक्स और पॉप-कल्चर के बढ़ते मेल को दिखाता है, जहां एडवांस टेक्नोलॉजी अब एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा बनती जा रही है।
  • क्या IIT, IIM का जलवा हो रहा कम? Apple, Nvidia में 30% से ज्यादा कर्मचारी आ रहे टियर-3 कॉलेजों से
    नए सर्वे में खुलासा हुआ है कि Apple, NVDIA और Zoho जैसी बड़ी टेक कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी भारत के टियर 1 कॉलेजों से पढ़े हुए नहीं बल्कि टियर-3 कॉलेजों से ग्रेजुएट है, जिन्हें आमतौर पर औसत कहा जाता है। स्टडी में 1,602 भारतीय प्रोफेशनल का 17 सितंबर से 24 सितंबर, 2025 के बीच सर्वे किया गया, जिससे यह पता चला कि एक टेक प्रोफेशनल का कॉलेज बैकग्राउंड उनके करियर को किस प्रकार प्रभावित करता है।
  • भारत में 6G की जबरदस्त तैयारी, गांव से लेकर आसमान तक चलेगा तेज इंटरनेट
    6G सिर्फ 5G से तेज ही नहीं बल्कि यह शहरी, ग्रामीण, घर के अंदर, बाहर, जमीन, समुद्र और आकाश में बेहतर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को AI के साथ जोड़ेगा। IIT हैदराबाद 6G की ग्रोथ में सबसे आगे है। उन्होंने आगे कहा कि कई सरकारी संस्थानों और डिपार्टमेंट के सपोर्ट के साथ इंस्टीट्यूट पहले ही 7 GHz बैंड में 6G प्रोटोटाइप, एडवांस MIMO (मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल-आउटपुट) एंटीना एरेज और LEO (लो अर्थ ऑर्बिट) और GEO (जियोस्टेशनरी ऑर्बिट) दोनों ऑर्बिट के लिए सैटेलाइट-कंप्लाइंट सिस्टम का प्रदर्शन कर चुका है।
  • AI वाली ड्राइवरलेस बस भारत में हुईं शुरू, जानें सबकुछ
    टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) द्वारा तैयार ड्राइवरलेस बस कैंपस में बेहतर सुविधा प्रदान कर रही हैं। ये ऑटोमैटिक शटल 6 सीटर और 14 सीटर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इनमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) दिया गया है, जिसके साथ ये बस अपने आस-पास के वातावरण में आसानी से चल सकती हैं। ये ऑटोमैटिक शटल 6 सीटर और 14 सीटर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
  • एड्रेस, फाइनेंस से लेकर कास्ट डिटेल्स, कुछ नहीं छोड़ा... 30 हजार IIT स्टूडेंट्स का डेटा लीक!
    IIT Roorkee से जुड़ी एक बड़ी डेटा सिक्योरिटी चूक सामने आई है, जिसमें 30,000 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व छात्रों की निजी जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीक में मोबाइल नंबर, फाइनेंशियल डिटेल्स और यहां तक कि जाति संबंधी जानकारी भी शामिल है। यह डेटा कथित तौर पर कई सालों तक एक सार्वजनिक वेबसाइट पर एक्सपोज रहा, जिससे साइबर सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल उठ गए हैं। अब IIT Roorkee ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि डेटा किस तरह और कब से पब्लिक डोमेन में उपलब्ध था।
  • AI से हेल्थ सेक्टर में मिलेंगी नौकरी, IIT दिल्ली ने शुरू किया हेल्थकेयर में AI के लिए ऑनलाइन कोर्स
    IIT दिल्ली और टीमलीज ने हेल्थकेयर में AI वाला एक नया ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। कोर्स की फीस 1.20 लाख रुपये + 18 प्रतिशत जीएसटी है। IIT दिल्ली का यह हेल्थकेयर कोर्स नवंबर में शुरू होगा। यह कोर्स वीकेंड पर लाइव, इंटरैक्टिव ऑनलाइन सेशन के जरिए पढ़ाया जाएगा। इंडस्ट्री और एजुकेशन सेक्टर में काम करने वाला कोई भी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हेल्थकेयर में एआई से संबंधित एरिया में काम करता है तो वह इस कोर्स के लिए पात्र है।
  • पिन कोड को कहिए बाय, अब घर का पता होगा सिर्फ 10 डिजिट में! जानें क्या है एड्रेस Digipin?
    भारतीय डाक विभाग ने पारंपरिक पिन कोड सिस्टम को और अधिक सटीक बनाने के लिए एक नया डिजिटल एड्रेस सिस्टम 'डिजिपिन' (Digipin) लॉन्च किया है। पारंपरिक पिन कोड किसी क्षेत्र की पहचान के लिए काम आता है, लेकिन कूरियर या डिलीवरी एजेंट को सटीक पते तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इस समस्या को हल करने के उद्देश्य से Digipin सिस्टम लाया गया है, जो किसी भी स्थान का सटीक डिजिटल एड्रेस प्रदान करता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।
  • IIT हैदराबाद ने 3D प्रिंट किया भारत का पहला हाई-ऑल्टिट्यूड मिलिट्री बंकर, सिर्फ 14 घंटे में हुआ प्रिंट!
    भारतीय सेना और IIT हैदराबाद ने मिलकर लद्दाख के लेह में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना ऑन-साइट 3D प्रिंटेड मिलिट्री बंकर तैयार किया है। इस बंकर को बनाने में सिर्फ 5 दिन लगे और प्रिंटिंग का कुल समय 14 घंटे रहा। यह प्रोजेक्ट ‘प्रबल’ नाम से जाना जा रहा है और इसे 11,000 फीट की ऊंचाई पर तैयार किया गया है। बंकर को डिजाइन करने और प्रिंट करने का काम हैदराबाद की डीपटेक स्टार्टअप कंपनी Simpliforge Creations ने किया है।
  • भारतीय स्टार्टअप की बड़ी उपलब्धि! अब लैपटॉप पर भी चलेगा Llama 2 जैसा भारी-भरकम AI मॉडल
    AI की दुनिया में जहां हर कोई NVIDIA जैसे भारी-भरकम GPUs पर निर्भर है, वहीं एक भारतीय स्टार्टअप Ziroh Labs ने कुछ अलग ही रास्ता चुना है। कंपनी ने Kompact AI नाम की एक टेक्नोलॉजी डेवलप की है, जो बड़े-बड़े AI मॉडल्स को सिर्फ CPU पर चलाने में सक्षम है, यानी अब हाई-एंड ग्राफिक्स कार्ड की जरूरत नहीं।
  • दुनिया का सबसे लंबा Hyperloop ट्यूब जल्द भारत में! रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो
    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में IIT मद्रास के Hyperloop टेस्टिंग फैसिलिटी का दौरा किया, जहां उन्होंने बताया कि यहां विकसित किया जा रहा Hyperloop ट्यूब जल्द ही दुनिया का सबसे लंबे होने का खिताब हासिल करेगा। मौजूदा 410-मीटर का टेस्ट ट्यूब फिलहाल एशिया का सबसे लंबा Hyperloop टेस्टिंग ट्रैक है। Hyperloop तकनीक को 2013 में एलन मस्क ने कॉन्सेप्टुअलाइज किया था। यह हाई-स्पीड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम वैक्यूम-सील्ड ट्यूब्स के जरिए कैप्सूल को 1000 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलाने में सक्षम है।
  • दिल्ली से जम्मू 1 घंटे में! भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक हुआ तैयार, 30 मिनट में तय होगी 350 Km की दूरी
    X (पूर्व में ट्विटर) पर खबर शेयर करते हुए, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा, "सरकारी-अकादमिक सहयोग भविष्य के परिवहन में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।" उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें इस ट्यूब को दिखाया गया है, जिसके फाइनल और बड़े रूप में भविष्य में हाइपरलूप व्हीकल दौड़ेगा। जैसा कि हमने बताया कि इसकी मदद से 350 किमी की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जिसका मतलब है कि एक बार यह वास्तविकता बन जाए तो आप आधे घंटे से भी कम समय में दिल्ली से जयपुर, लगभग 300 किमी की यात्रा कर सकते हैं।
  • IIT BHU का रिकॉर्ड प्लेसमेंट: छात्र का मिला Rs 2.2 करोड़ का पैकेज, अब तक 1,128 जॉब ऑफर
    हाल ही में IIT BHU में आयोजित प्लेसमेंट सेशन में एक छात्र ने प्रति वर्ष 2,2 करोड़ रुपये का सीटीसी पैकेज हासिल किया। यह संस्थान के लिए अभी तक का सबसे अधिक पैजेक था। छात्रों को मिलने वाला औसत पैकेज 22,79,680.91 रुपये प्रति वर्ष है। संस्थान ने कथित तौर पर 31 जनवरी, 2025 तक कुल 1,128 प्लेसमेंट ऑफर और 424 इंटर्नशिप ऑफर हासिल किए। 

Iit - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »