IMC 2024 : 5G पुरानी बात! AI, स्‍टार्टअप्‍स और 6G से बनेगा नया Digital India

भारत का सबसे बड़ा टेक्‍नॉलजी मेला, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) इस साल एक नई लकीर खींचने को उत्‍साह‍ित दिखा।

IMC 2024 : 5G पुरानी बात! AI, स्‍टार्टअप्‍स और 6G से बनेगा नया Digital India

Photo Credit: IMC

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस साल भी लोगों की खूब भीड़ जुटी है।

ख़ास बातें
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का आयोजन
  • एआई पर फोकस्‍ड दिख रहीं कंपनियां
  • आईआईटी भी लेकर आए हैं नए इनोवेशन
विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, आईएमसी 2024 से लौटकर।

IMC 2024 : भारत का सबसे बड़ा टेक्‍नॉलजी मेला, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) इस साल एक नई लकीर खींचने को उत्‍साह‍ित दिखा। दो दिन तक इवेंट को छानने के बाद यह समझ आया कि टेक के क्षेत्र में बात अब 5G से बहुत दूर निकल गई है और हम आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में गोता लगाने वाले हैं। डिजिटल इंडिया का जो सपना चंद बरस पहले देखा था, उसमें हम इतना आगे बढ़ गए हैं कि दुनिया हमें 6G लीडर के रूप में देख रही है। 

IMC का हर पवेलियन यह दर्शाता और बतलाता है कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट से लेकर प्रोडक्‍ट इनोवेशन में भारतीय कंपनियां, हमारे स्‍टार्टअप्‍स और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स नई इबारत लिख रहे हैं। तो क्‍यों ना शुरुआत एजुकेशनल इं‍स्टिट्यूट से की जाए? 

ज्ञान इनोवेशन लैब और IIIT कोट्टायम एक ऐसी टेक्‍नॉलजी को आईएमसी में दिखा रहे हैं, जिसका इस्‍तेमाल करके केरल पुलिस मुश्‍किल से मुश्किल केस सॉल्‍व कर रही है। इसे VEMP (वर्चुअल इवेंट मैनेजमैंट प्‍लेटफॉर्म) कहा जाता है। किसी भी क्राइम सीन पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी अपने 5G इनेबल्‍ड स्‍मार्टफोन से घटनास्‍थल की तस्‍वीरें लेते हैं, वीडियो बनाते हैं। फ‍िर उन्‍हें VEMP पर अपलोड कर दिया जाता है। 

VEMP पूरे क्राइमसीन को मेटावर्स में वर्चुअली 3D में बदल देता है। इससे पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच करने में आसानी होती है, खासतौर पर जब केस नई टीम को सौंपा जाता है। IIIT से निकले यंगस्‍टर्स इस तकनीक में अब इंफ्रारेड को जोड़ना चाहते हैं, जिसके बाद मोबाइल से फोटो लेने की जरूरत नहीं होगी। इंफ्रारेड ज्‍यादा सटीकता से साथ क्राइम सीन को कैप्‍चर करेगा।  

IIIT की तरह ही दिल्‍ली टेक्‍नॉलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से पासआउट स्‍टूडेंट्स ने गर्ग डिफेंस और एयरोस्‍पेस नाम की कंपनी बनाई है। चंद महीनों पुराने इस स्‍टार्टअप ने कई तरह के ड्रोन तैयार किए हैं, जिनमें से एक कामिकाज़े ड्रोन का इस्‍तेमाल डिफेंस के क्षेत्र में होने लगा है। स्‍टॉल पर मौजूद गर्व और उनके सहयोगी ने बताया कि कामिकाज़े एक स्‍यूसाइड ड्रोन है और अपने टार्गेट को निपटाकर ही दम लेता है। अपने स्‍टार्टअप को ग्रोथ देने के लिए ये स्‍टूडेंट्स फंडिंग की कोशिश कर रहे हैं। 

एक और आईआईटी के बूथ पर हम पहुंचे। आईआईटी BHU के बूथ पर मिले प्रोफेसर से फॉर्मल बातचीत हुई। भारत के इस प्रतिष्ठित संस्‍थान ने 6G पर कई रिसर्च पेपर तैयार किए हैं। यहां हुई बातचीत का लब्‍बोलुआब यह था कि 6G मोबाइल नेटवर्क लॉन्‍च करने में भारत सबसे अव्‍वल हो सकता है। हमने जब सवाल 6G इक्विपमेंट की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पर किया, तो प्रोफेसर साहब ने माना कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग में चीन को चुनौती देना अभी मुश्किल है। 
 

Jio, Airtel, Vi ‘एक तरफ', BSNL ने पकड़ी है अलग राह! 

IMC 2024 में हर साल की तरह इस बार भी जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया के बूथ आसपास हैं। जियो के कुछ इनोवेशन जैसे- वर्चुअल वर्ल्‍ड में गेमिंग हम पहले देख चुके हैं। मुझे क्‍लाउड पीसी का कॉन्‍सेप्‍ट पसंद आया। जियो का कहना है कि जब ‘जियो क्‍लाउड पीसी' लॉन्‍च हो जाएगा, लोग अपने स्‍मार्टटीवी को PC में बदल पाएंगे। उन्‍हें सिर्फ जियो का इंटरनेट कनेक्‍शन और क्‍लाउड पीसी का सब्‍सक्र‍िप्‍शन चाहिए होगा। फ‍िर कीबोर्ड और माउस के साथ अटैच करके टीवी को ऑलराउंडर पीसी की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

लाल रंग से सराबोर Airtel ने भी आईएमसी में कई तकनीकों का प्रदर्शन किया है, लेकिन नजर ठहरती है सैटेलाइट इंटरनेट कम्‍युनिकेशन पर। जिस तरह एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक दुनिया में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं पहुंचा रही है, उसी तरह एयरटेल भी वनवेब (Oneweb) के साथ मिलकर यह काम कर रही है। आम लोगों के लिए भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन डिफेंस के क्षेत्र में इसका शुरुआती इस्‍तेमाल होने लगा है।  

मुझे यकीन से परे लगा वोडा-आइडिया का बूथ। 5G मोबाइल नेटवर्क लॉन्‍च करने में बहुत पीछे रह गई वीआई के बूथ पर जियो-एयरटेल से ज्‍यादा भीड़ थी। हालांकि इसकी वजह तकनीक नहीं, बल्कि वहां यूट्यूबर का पहुंचना और भीड़ का उसके साथ तस्‍वीरें लेने के लिए उत्‍साहित होना।             

जियो, एयरटेल, वीआई के स्‍टॉल से थोड़ी दूर पर BSNL का बूथ भी इस साल दम भर रहा है। एक टाइम था जब BSNL को लोग ‘भगवान से भी नहीं लगेगा' कहते थे। वही BSNL IMC 2024 में अपना 5G रेडी सिम सिर्फ 250 रुपये में बेच रही है। कंपनी लोगों को भरोसा दिला रही है कि जल्‍द उसका 4G और 5G नेटवर्क लॉन्‍च होने वाला है। 

IMC 2024 में एरिक्‍सन, क्‍वॉलकॉम, नोकिया, STL, टीसीएस, इंटेल, एएमडी जैसे बड़े प्‍लेयर भी पहुंचे हैं। मीडियाटेक भी वहां है। एरिक्‍सन के बूथ पर रोबोट डॉग, क्‍वॉलकॉम के बूथ पर नया रेडमी A4 5G स्‍मार्टफोन जैसे ‘फैंसी' शोकेस हैं। AMD, इंटेल अपने प्रोसेसर्स की एआई काबिलियत को दिखा रहे हैं। नोकिया का बूथ तकनीकी रूप से ज्‍यादा समृद्ध है। और भी कई कंपनियां देखीं, जो B2B (बिजनेस टु बिजनेस) मॉडल के साथ इवेंट में आई हैं।  

इंडिया मोबाइल कांग्रेस आज 17 और कल 18 अक्‍टूबर को भी आयोजित होगा, तकनीक और इनोवेशन में दिलचस्‍पी रखते हैं, तो नई दिल्‍ली के भारत मंडपम हो आइए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »