DRDO और IIT दिल्‍ली का कमाल! AK47 की 8 गोलियां झेलने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट बनाईं

DRDO ने IIT दिल्ली के रिसर्चर्स के साथ मिलकर 360 डिग्री सिक्‍योरिटी देने वाली हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट को डेवलप किया है।

DRDO और IIT दिल्‍ली का कमाल! AK47 की 8 गोलियां झेलने वाली बुलेटप्रूफ जैकेट बनाईं

Photo Credit: DRDO

तैयार की गई जैकेटें साइज में चौड़ी, वजन में कम हैं। ये 8 गोलियां झेल सकती हैं।

ख़ास बातें
  • डीआरडीओ ने बनाईं बुलेट प्रूफ जैकेट
  • आईआईटी दिल्‍ली के साथ मिलकर तैयार किया
  • विदेशी जैकेटों से भी हैं हल्‍की
विज्ञापन
DRDO यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (IIT) दिल्ली के रिसर्चर्स के साथ मिलकर 360 डिग्री सिक्‍योरिटी देने वाली हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट को डेवलप किया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ABHED (एडवांस्ड बैलिस्टिक्स फॉर हाई एनर्जी डिफेट) नाम की जैकेटों को आईआईटी दिल्ली स्थित डीआरडीओ इंडस्ट्री एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीआईए-सीओई) में डेवलप किया गया है। इन जैकेटों को पॉलिमर और मेड-इन-इंडिया बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक मटीरियल का इस्‍तेमाल करके तैयार किया गया। 

मंत्रालय ने कहा कि प्रोटोकॉल के हिसाब से जैकटों के सभी टेस्‍ट किए गए हैं। ये जैकेट भारतीय सेना द्वारा तय वजन सीमा से हल्‍की हैं। इन्‍हें फ्रंट और बैक साइड में कवच लगा है, जो 360 डिग्री सिक्‍योरिटी प्रदान करता है। 

जो जैकेट डेवलप की गई हैं, उनकी टेक्‍निक को तीन इंडस्‍ट्री को ट्रांसफर करने के लिए सरकार तैयार है। इसका मतलब है कि आने वाले वक्‍त में इन जैकेटों को बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल करने के लिए मैन्‍युफैक्‍चर किया जा सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने कहा कि यह हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट डीआरडीओ, शिक्षा जगत और उद्योग द्वारा सफल डिफेंस रिसर्च और डेवलपमेंट के प्रभावी इकोसिस्‍टम का उदाहरण है। 

डिफेंस रिसर्च में इंडस्‍ट्री और एजुकेशन के क्षेत्र को शामिल करने के लिए 2022 में आईआईटी दिल्ली में डीआरडीओ के जॉइंट एडवांस्‍ड टेक्‍नॉलजी सेंटर करके डीआईए-सीओई का गठन किया था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तैयार की गई जैकेटें साइज में चौड़ी, वजन में कम हैं। ये 8 गोलियां झेल सकती हैं। ट्रायल के दौरान इनमें गोलियां मारी गईं। एके47 से मारी गई 8 गोलियों को जैकेटों ने झेल लिया। अच्‍छी बात है कि इनका वजन कम है। भारतीय सेना अभी 10 किलो वजन वाली बुलेटप्रूफ जैकेट इस्‍तेमाल करती है। उसके मुकाबले ये जैकेटें करीब ढाई किलो हल्‍की हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »