Honor Price

Honor Price - ख़बरें

  • HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
    HONOR ने चीन में नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च किया है। Magic9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 yuan (लगभग ₹71,475), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹78,625), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग ₹85,775) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग₹1,00,070) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।
  • Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
    Honor Magic 9 Super Edition को कंपनी ने Honor Magic 9 सीरीज के खास स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 11,000mAh की है। फोन में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 दमदार चिप से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है।
  • Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
    आगामी Honor 700 Pro में फ्रंट पर 6.57 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर 1.72 इंच सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है। Honor 700 Pro में Xiaomi 17 Pro की Magic Back Screen के समान कैमरा आइलैंड के अंदर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे पहले Honor 600 सीरीज को मैग्नेटिक मिनी डिस्प्ले एक्सेसरी के साथ पेश किया गया था।
  • Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Honor Magic9 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप में 16 GB का RAM हो सकता है। Honor Magic9 Pro Max को चीन में 28 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट ARRI के साथ को-ब्रांडेड है। Honor Magic9 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
    Honor Play 11 को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.87 इंच के 120Hz TFT LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 8300mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर चलता है और इसमें डेडिकेटेड AI बटन मिलता है। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ SGS पांच-स्टार ड्रॉप और कंप्रेशन रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। इसकी शुरुआती कीमत 1,399 Yuan यानी करीब ₹19,940 है।
  • Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
    Honor का लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 600S 5G लॉन्च हो गया है। फोन में 6.87-इंच का TFT LCD डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। साथ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाती है।
  • Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
    Honor Play 20A ने बाजार में दस्तक दे दी है और यह फोन Honor की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Play 20A की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह फोन Honor की आधिकारिक साइट पर लिस्ट हो गया है। Honor Play 20A मिडनाइट ब्लैक, लाइट ब्लू और स्टार्टी पर्पल में आता है। Play 20A में 6.9 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
  • 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
    Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition नया टैबलेट बाजार में पेश हो गया है। यह टैबलेट सिर्फ ग्रे कलर में आता है। Pad 20 Pro Paperlike Edition में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS Paperlike एंटीग्लेयर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3000x1872 पिक्सल, 165Hz/144Hz/120Hz/90Hz/60Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। यह ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन दिया गया है।
  • Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल - Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
  • 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Honor Robot Phone में f/1.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का गिंबल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Honor Robot Phone को Star Trail Silver और Moon Shadow Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
  • 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Honor Play 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को बिना किसी शोर के कंपनी ने अधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है। फोन में कंपनी ने 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया है। यह OLED पैनल से लैस होकर आता है।
  • 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
    Honor ने मार्केट में नया बजट फोन Honor X6e 4G लॉन्च किया है। फोन में कुछ धांसू फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। यह MediaTek Helio G81 Ultra चिप से लैस किया गया है। फोन में 7,500mAh की बैटरी मिलती है।

Honor Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »