10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
Honor का नया टैबलेट Honor MagicPad 3 Pro 12.3 चीन में पेश हो गया है। MagicPad 3 Pro 12.3 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 66,100 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 69,000 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 75,900 रुपये) और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 82,800 रुपये) है।