Honor की 10,000mAh की बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

इस स्मार्टफोन की बैटरी 36.88 Wh (9,755 mAh) पर रेटेड है, जो आमतौर पर लगभग 9,900 mAh की कैपेसिटी होती है। यह कैपेसिटी 10,000 mAh तक पहुंच सकती है

Honor की 10,000mAh की बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की टेक्नोलॉजी हो सकती है
  • इससे हैंडसेट का साइज बढ़ाए अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है
  • Realme ने 15,000 mAh की बैटरी वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की 10,000 mAh की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। हाल ही में Honor Power 2 को चीन में सर्टिफिकेशन मिला था। कंपनी समान कैपेसिटी की बैटरी वाला एक अन्य स्मार्टफोन भी लाने की तैयारी कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरियों से स्मार्टफोन्स के साइज में बढ़ोतरी किए बिना अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी देना आसान हुआ है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor ने इस बैटरी वाले दूसरे स्मार्टफोन की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसकी बैटरी 36.88 Wh (9,755 mAh) पर रेटेड है, जो आमतौर पर लगभग 9,900 mAh की कैपेसिटी होती है। यह कैपेसिटी 10,000 mAh तक पहुंच सकती है। हाल ही में Honor Power 2 को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर 9,886 mAh की रेटेड कैपेसिटी के साथ देखा गया था। हालांकि, कंपनी के 10,000 mAh की बैटरी वाले दूसरे स्मार्टफोन के मॉडल के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में Honor अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की तुलना में आगे दिख रही है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि Honor GT 2 को 9,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है। Honor Power 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Honor Power 2 में बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी थिकनेस लगभग 8 mm की हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। 

हाल ही में Realme ने 15,000 mAh की बैटरी वाला एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी की योजना बड़ी बैटरी के साथ एक अन्य स्मार्टफोन को लाने की है। यह कॉन्सेप्ट फोन नहीं होगा और इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने संकेत दिया है कि 10,000 mAh की बैटरी वाले एक स्मार्टफोन की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी।  इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-हाई सिलिकॉन कंटेंट एनोड बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें 10 प्रतिशत की सिलिकॉन रेशो है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »