Harmonyos

Harmonyos - ख़बरें

  • Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
    Huawei भारत में दो नए टैबलेट MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart टीजर में इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे और इनमें Google Mobile Services का सपोर्ट नहीं मिलेगा। MatePad 11.5 में 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि MatePad SE 11″ में 11 इंच डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी दी जा सकती है। इनकी कीमत करीब 13,749 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
    Huawei ने चीन में Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी को लॉन्च कर दिया है। Vision Smart Screen 6 के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 6,199 युआन (902 डॉलर), 75 इंच वेरिएंट की कीमत 7,399 युआन (1,077 डॉलर), 85 इंच वेरिएंट की कीमत 10,299 युआन (1,500 डॉलर) और 98 इंच वेरिएंट की कीमत 16,499 युआन (2,402 डॉलर) है।
  • Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
    Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
    Huawei ने बाजार में अपनी नई वॉच Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च की है। Huawei Watch 10th Anniversary Edition के 42 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 35,700 रुपये) और 46 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) है। Watch 10th Anniversary Edition में 1.38 इंच की LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 3,000  निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच HarmonyOS 6 पर काम करती है।
  • Huawei Nova 15 के साथ लॉन्च हुए Pro और Ultra मॉडल, बड़ी बैटरी और OLED डिस्प्ले है इनकी खासियत! जानें कीमत
    Huawei ने चीन में Nova 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Nova 15, Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन्स HarmonyOS 6.0 पर चलते हैं और OLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे कॉमन फीचर्स के साथ आते हैं। Nova 15 सीरीज में प्रोसेसर, कैमरा हार्डवेयर और बिल्ड क्वालिटी के मामले में मॉडल्स के बीच साफ अंतर देखने को मिलता है। Ultra वेरिएंट में वेरिएबल अपर्चर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। फिलहाल यह सीरीज चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Huawei ने लॉन्च किया Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Huawei Mate X7 में Kirin 9030 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी के प्रॉपराइटरी HarmonyOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर साइज 156.8 x 73.8 x 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 156.8 x 144.2 x 4.5 mm का है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Mate 70 Air, जानें प्राइस स्पेसिफिकेशंस
    यह Apple के iPhone Air को टक्कर दे सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की थिकनेस iPhone Air से कुछ अधिक की है लेकिन इसमें बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा दिए गए हैं। Huawei Mate 70 Air की क्वाड कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की रियर क्वाड कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Mate 70 Air अक्टूबर अंत में होगा लॉन्च! iPhone Air को देगा टक्कर
    Apple iPhone Air के बाद Huawei भी अपना अल्ट्रा थिन फोन लेकर आने की तैयारी में है। कथित तौर पर कंपनी Huawei Mate 70 Air पर काम कर रही है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन चीन की एक महत्वपूर्ण वेबसाइट पर नजर आया है। इस फोन को लेकर एक लेटेस्ट लीक कहता है कि फोन अक्टूबर अंत में पेश भी किया जा सकता है।
  • Huawei Nova Flip S vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट
    Huawei Nova Flip S का मुकाबला Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रहा है। Huawei Nova Flip S के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,388 (करीब 41,900 रुपये) है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,688 (करीब 45,600 रुपये) है। वहीं Infinix Zero Flip के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra का 16GB RAM + 512GB स्‍टोरेज वेरिएंट 99,999 रुपये है।
  • Huawei का नया फोल्डेबल फोन Nova Flip S लॉन्च, 50MP कैमरा, 4400mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Huawei Nova Flip S को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह हुवावे का फ्लिप स्मार्टफोन है जिसका Nova Flip मॉडल कंपनी ने अगस्त 2024 में लॉन्च किया था। नए मॉडल में 4400mAh की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कवर स्क्रीन 2.14 इंच की है और मेन स्क्रीन 6.94 इंच की है जो कि एक फोल्डेबल डिस्प्ले है।
  • 50MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Huawei MatePad 12 X (2025) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Huawei MatePad 12 X (2025) जर्मनी में लॉन्च हो गया है। Huawei MatePad 12 X (2025) के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 66,000 रुपये) है। MatePad 12 X (2025) में 12 इंच की 2.8K एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूश 1840x2800 पिक्सल है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट HarmonyOS 4.3 पर काम करता है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Kirin T92B प्रोसेसर से लैस है।
  • Huawei ने लॉन्च किया ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XTs, 5,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Huawei Mate XTs में 50 मेगापिक्सल का आउटवर्ड कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5 x ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके तीनों कैमरा में RYYB पिक्सल लेआउट है, जिससे पिक्चर्स लेने में लो-लाइट परफॉर्मेंस बढ़ता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • Huawei ने लॉन्च किया MatePad Pro का नया वर्जन, डुअल-सेल 5,050mAh की बैटरी
    इस टैबलेट में Tandem OLED PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है। इसकी डुअल-सेल 5,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें 12.2 इंच Tandem OLED PaperMatte डिस्प्ले (1,840 x 2,800 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 274 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Huawei जल्द लॉन्च करेगी Nova 14 सीरीज, शामिल होगा नया Ultra वेरिएंट
    यह पिछले वर्ष पेश की गई Nova 13 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Nova 14 और Nova 14 Pro और नया Nova 14 Ultra शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी के HarmonyOS का नया वर्जन दिया जाएगा। Huawei की Nova 14 सीरीज को 19 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में HarmonyOS का नया वर्जन होगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Nova 14 Ultra को गोल्डन कलर में दिखाया गया है।
  • 1673km रेंज के साथ Huawei Luxeed R7 EREV हुई लॉन्च, कीमत Rs 35 लाख से शुरू
    Huawei और Chery ने मिलकर एक और नई इलेक्ट्रिक कार Luxeed R7 EREV को लॉन्च किया है। EREV ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकलों को नाम दिया गया है जिनमें एक्सटेंडेड रेंज मिलती है। इस EV को दो ट्रिम्स- Max और Ultra में लॉन्च किया गया है। Luxeed R7 में CATL की ओर से 53.4kWh LFP बैटरी लगी है। इसमें HarmonyOS 4 पर चलने वाला डैशबोर्ड मिलता है। सेंट्रल टच स्क्रीन 15.6 इंच की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »