Huawei Nova Flip S vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट

Huawei ने हाल ही बाजार में अपना नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Huawei Nova Flip S लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी तुलना Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रही है।

Huawei Nova Flip S vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट

Photo Credit: Huawei/Motorola/Infinix

Huawei Nova Flip S vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip

ख़ास बातें
  • Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर काम करता है।
  • Infinix Zero Flip एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 पर काम करता है।
  • Motorola Razr 60 Ultra एंड्रॉयड 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है।
विज्ञापन

Huawei ने हाल ही बाजार में अपना नया फ्लिप स्‍मार्टफोन Huawei Nova Flip S लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी तुलना Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip से हो रही है। Huawei Nova Flip S में कथित तौर पर Kirin 8000 प्रोसेसर है। जबकि Infinix Zero Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर आता है। वहीं Motorola Razr 60 Ultra ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है। यहां हम आपको Huawei Nova Flip S, Motorola Razr 60 Ultra और Infinix Zero Flip के बीच तुलना को विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Nova Flip S vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip 

कीमत और स्टोरेज
Huawei Nova Flip S के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,388 (लगभग 41,900 रुपये) है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,688 (लगभग 45,600 रुपये) है। वहीं Infinix Zero Flip के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra का 16GB RAM + 512GB स्‍टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये है।

डिस्प्ले
Huawei Nova Flip S में 6.94 इंच की फुल एचडी+ OLED फोल्डेबल मेन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2690×1136 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं इसमें दूसरी 2.14 इंच की OLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 480×480 पिक्सल है। वहीं Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 3.64 इंच की आउटर AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच की 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2992 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 4 इंच की pOLED LTPO कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x1080 पिक्सल्स और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Huawei Nova Flip S में Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है। वहीं Infinix Zero Flip में Mediatek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। 

रैम और स्टोरेज
Huawei Nova Flip S में 8GB RAM के साथ 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Infinix Zero Flip में 8GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्‍टोरेज है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Huawei Nova Flip S स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर काम करता है। वहीं Infinix Zero Flip एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra एंड्रॉयड 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Huawei Nova Flip S के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Infinix Zero Flip के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Motorola Razr 60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

बैटरी बैकअप
Huawei Nova Flip S में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Infinix Zero Flip में 4,720mAh की बैटरी मिलती है जो कि 70W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola Razr 60 Ultra में 4,700mAh की बैटरी आती है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 37 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 5G, Amazon पर सबसे बड़ी छूट!
  2. CES 2026: Dell ने 18 इंच बड़े, OLED डिस्प्ले, 240Hz Alienware गेमिंग लैपटॉप किए लॉन्च, जानें खास फीचर्स
  3. 1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक! साइबर अटैक से ऐसे करें बचाव
  4. Latest OTT Release This Week: दे दे प्यार दे-2, हनीमून से हत्या, अखंड-2 जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते OTT पर रिलीज
  5. Realme Neo 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना
  7. Amazon Great Republic सेल में iQOO 15, OnePlus 15R, iPhone 15 जैसे फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट!
  8. ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च
  9. RedMagic 11 Air गेमिंग फोन की पहली झलक, 24GB रैम, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स लीक
  10. CES 2026: स्मार्टबैंड, रिंग के बाद अब स्मार्ट जूलरी! Nirva के खूबसूरत नेकलेस-ब्रेसलेट बताएंगे आपका मूड, सुधारेंगे रिश्ते!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »