Huawei जल्द लॉन्च करेगी Nova 14 सीरीज, शामिल होगा नया Ultra वेरिएंट

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin 9 सीरीज के चिपसेट हो सकते है। इनमें 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

Huawei जल्द लॉन्च करेगी Nova 14 सीरीज, शामिल होगा नया Ultra वेरिएंट

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin 9 सीरीज के चिपसेट हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Huawei की Nova 14 सीरीज को 19 मई को चीन में पेश किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में कंपनी के HarmonyOS का नया वर्जन दिया जाएगा
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin 9 सीरीज के चिपसेट हो सकते हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei की Nova 14 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश की गई Nova 13 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Nova 14 और Nova 14 Pro और नया Nova 14 Ultra शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी के HarmonyOS का नया वर्जन दिया जाएगा। 

Huawei की Nova 14 सीरीज को 19 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए बैनर्स में इस स्मार्टफोन सीरीज में नया Ultra मॉडल शामिल होने का संकेत मिल रहा है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट में Huawei ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में HarmonyOS का नया वर्जन होगा। कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में Nova 14 Ultra को गोल्डन कलर में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन में पिल शेप वाला कैमरा आइलैंड है। इसमें एक सर्कुलर सेक्शन मौजूद है जिसमें कैमरा और LED फ्लैश है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Nova 14 सीरीज के चिपसेट और अन्य डिटेल्स को Weibo पर एक पोस्ट में लीक किया है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin 9 सीरीज के चिपसेट हो सकते हैं। इनमें 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।  Nova 14 और Nova 14 Pro को 12 GB के RAM और 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्पों में लाया जा सकता है। Nova 14 Ultra में 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB और 12 GB + 1 TB के वेरिएंट हो सकते हैं। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में Huawei ने Nova 13 और Nova 13 Pro को चीन में पेश किया था। पिछले वर्ष दिंसबर में इस स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में Kirin 8000 चिपसेट दिए गए हैं। इनमें 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 60 मेगापिक्सल का कैमरा है। हाल ही में Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pura X को लॉन्च किया था। चीन में लाए गए इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.3 इंच का इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3.5 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन है। Pura X में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट दी गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1,084x2,412 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.76 इंच
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »