• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei का नया फोल्डेबल फोन Nova Flip S लॉन्च, 50MP कैमरा, 4400mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Huawei का नया फोल्डेबल फोन Nova Flip S लॉन्च, 50MP कैमरा, 4400mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Huawei Nova Flip S में 6.94 इंच का फुल-एचडी+ (2690×1136 पिक्सल) OLED फोल्डेबल मेन डिस्प्ले है।

Huawei का नया फोल्डेबल फोन Nova Flip S लॉन्च, 50MP कैमरा, 4400mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Huawei Nova Flip S में 6.94 इंच का फुल-एचडी+ मेन डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज है।
  • यह HarmonyOS 5.1 पर रन करता है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
विज्ञापन

Huawei Nova Flip S को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह हुवावे का फ्लिप स्मार्टफोन है जिसका Nova Flip मॉडल कंपनी ने अगस्त 2024 में लॉन्च किया था। अब इसका नया मॉडल आया है जो अफॉर्डेबल प्राइस और नए कलर वेरिएंट्स में उतारा गया है। फोन में 4400mAh की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कवर स्क्रीन 2.14 इंच की है और मेन स्क्रीन 6.94 इंच की है जो कि एक फोल्डेबल डिस्प्ले है। फोन में Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Huawei Nova Flip S Price, Availability

Huawei Nova Flip S के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,388 (करीब 41,900 रुपये) है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,688 (करीब 45,600 रुपये) है। यह न्यू ग्रीन, ज़ीरो व्हाइट, सकुरा पिंक, स्टार ब्लैक, स्काई ब्लू और फेदर सैंड ब्लैक (चीनी से अनुवादित) जैसे कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 

Huawei Nova Flip S Specifications, Features

Huawei Nova Flip S में 6.94 इंच का फुल-एचडी+ (2690×1136 पिक्सल) OLED फोल्डेबल मेन डिस्प्ले है। इसमें 2.14 इंच का OLED कवर डिस्प्ले है। कवर स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 480×480 पिक्सल है। वहीं मेन स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट करती है जिसमें 120Hz तक का LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 1440Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। स्मूथ और रिस्पॉन्सिव विजुअल्स के लिए 300Hz टच सैंपलिंग रेट इसमें दिया गया है। 

कंपनी ने फोन की रैम और प्रोसेसर के बारे में खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस फोन में स्टैंडर्ड Nova Flip मॉडल की तरह ही कंपनी ने Kirin 8000 चिपसेट दिया हो सकता है। फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज है। यह HarmonyOS 5.1 पर रन करता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा यहां दिया गया है। मेन कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। भीतरी स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Huawei Nova Flip S में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 6.88mm की है और फोन का वजन 195 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  2. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  3. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  4. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  5. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  6. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  10. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »