• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Huawei ने लॉन्च किए 33 घंटे तक के बैटरी बैकअप वाले FreeBuds Pro 4 TWS ईयरबड्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei ने लॉन्च किए 33 घंटे तक के बैटरी बैकअप वाले FreeBuds Pro 4 TWS ईयरबड्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei FreeBuds Pro 4, HarmonyOS NEXT के साथ कंपनी के पहले TWS ईयरबड्स हैं, जिनमें Kirin A2 चिप शामिल है।

Huawei ने लॉन्च किए 33 घंटे तक के बैटरी बैकअप वाले FreeBuds Pro 4 TWS ईयरबड्स, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Huawei

ख़ास बातें
  • FreeBuds Pro 4 को चीन में 1,499 CNY (करीब 17,500 रुपये) में पेश किया गया
  • ऑब्सिडियन ब्लैक, स्नो व्हाइट और स्प्रूस ग्रीन कलर में होंगे उपलब्ध
  • HarmonyOS NEXT के साथ कंपनी के पहले TWS ईयरबड्स
विज्ञापन
Huawei ने चीन में एक इवेंट में टैबलेट, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के साथ नए FreeBuds Pro 4 TWS ईयरबड्स पेश किए हैं। ये HarmonyOS NEXT के साथ कंपनी का पहला TWS प्रोडक्ट है। इसमें Kirin A2 चिप मिलता है। TWS ईयरबड्स में सुपर-सेंसिंग डुअल ड्राइवर मिलते हैं। इनमें अल्ट्रा-इमर्सिव स्पेसियल ऑडियो मिलता है और ये AI नॉइस कैंसलेशन सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि केस के साथ फुल चार्ज होने पर ये 33 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं।

Huawei FreeBuds Pro 4 को चीन में 1,499 CNY (करीब 17,500 रुपये) में पेश किया गया है। TWS ईयरबड्स ऑब्सिडियन ब्लैक, स्नो व्हाइट और स्प्रूस ग्रीन कलर में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इनकी सेल 4 दिसंबर को शुरू होगी।
 

Huawei FreeBuds Pro 4 specifications, features

Huawei FreeBuds Pro 4, HarmonyOS NEXT के साथ कंपनी के पहले TWS ईयरबड्स हैं, जिनमें Kirin A2 चिप शामिल है। ये 2.3 एमबीपीएस ट्रांसमिशन और 48kHz/24 बिट लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स में माइक्रो-प्लानर ट्वीटर के साथ 11 mm फोर-मैग्नेट डायनेमिक ड्राइवर शामिल है, साथ ही डिजिटल फ्रीक्वेंसी डिवीजन टेक्नोलॉजी, डायनेमिक ईक्यू और बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए एक्टिव नॉइस कैंसलेशन शामिल है। मल्टीपल डिवाइस के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ये SBC, AAC, L2HC 4.0 और LDAC जैसे विभिन्न कोडेक्स सपोर्ट करते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन केवल 5.8 ग्राम है। ये IP54 रेटेड हैं।

FreeBuds Pro 4 चार माइक्रोफोन और एक रिवर्स बोन कंडक्शन पिकअप माइक्रोफोन से लैस है, जो साउंड पिकअप को बढ़ाता है और बैकग्राउंड नॉइस को खत्म करता है। AI नॉइस आइसोलेशन एल्गोरिदम को FreeBuds Pro 3 की तुलना में बेहतर करने का दावा किया गया है, जो 100 डीबी कॉल नॉइस कैंसलेशन और 10 मीटर/सेकेंड तक की स्पीड पर हवा की आवाज को खत्म करने का दावा करता है।

ईयरबड एक बार चार्ज करने पर 6.5 घंटे (ANC के साथ 4.5 घंटे) तक की बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा करते हैं। प्रत्येक ईयरबड में 55mAh की बैटरी के साथ चार्जिंग केस में 510mAh की बैटरी है। ये ANC के बिना 33 घंटे और ANC के साथ 23 घंटे तक का कुल प्लेबैक प्रदान करने का भी दावा करते हैं। केस का माप 46.9 × 65.9 × 24.5 mm और वजन 47 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »