Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Huawei ने अपनी नई वॉच Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च कर दी है।

Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei Watch 10th Anniversary Edition में 1.38 इंच की LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Watch 10th Anniversary Edition में 1.38 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Watch 10th Anniversary Edition 42 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,799 है।
  • Huawei Watch 10th Anniversary Edition वॉच HarmonyOS 6 पर काम करती है।
विज्ञापन

Huawei ने अपनी नई वॉच Huawei Watch 10th Anniversary Edition लॉन्च कर दी है। यह स्पेशल एडिशन वॉच 5 के डिजाइन पर बेस्ड है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस वॉच में LTPO AMOLED डिस्प्ले, एक नए मल्टी-सेंसर हेल्थ सिस्टम और HarmonyOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह वॉच AI बेस्ड फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको Huawei Watch 10th Anniversary Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Watch 10th Anniversary Edition Price

Huawei Watch 10th Anniversary Edition के 42 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 35,700 रुपये) और 46 मिमी मॉडल की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) है। ग्राहक CNY 199 (लगभग 2,500 रुपये) से शुरू होने वाली Huawei केयर+ कवरेज का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए चीन में 25 दिसंबर से उपलब्ध होगी। इस वॉच को हुवावे मॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, हुआवेई एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

Huawei Watch 10th Anniversary Edition Features

Huawei Watch 10th Anniversary Edition में 1.38 इंच की LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 3,000  निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.8m स्लिम बेजेल्स हैं। यह वॉच HarmonyOS 6 पर काम करती है। इसके साथ कस्टम 10th एनिवर्सरी वॉच फेस और डायनेमिक एनिमेशन के साथ पर्सनलाइज हेल्थ फोकस डैशबोर्ड आता है। हुवावे ने इस वॉच में एक नया नायलॉन ब्रेडेड सिलिकॉन कम्पोजिट स्ट्रैप दिया है जो मुलायम, हवादार और हल्का है। हुवावे ने स्ट्रैप और क्राउन दोनों पर 10 अंकित किया है। यह वॉच दो साइज में उपलब्ध है। इसमें 46 मिमी वर्जन में सर्कुलर सफायर ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम केस है। वहीं 42 मिमी में सफायर ग्लास और 904L स्टेनलेस स्टील केस है।

Huawei ने इस वॉच में लाइव वॉइस एजेंट के तौर पर डीपसीक एआई भी इंटीग्रेट किया है। अन्य फीचर्स में जेस्चर कंट्रोल, टैप-टू-पे सपोर्ट, डिटेल कोर्स मैप के साथ गोल्फ जैसे प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड और एनिमेटेड, पेट थीम और स्टिकर-स्टाइल डिजाइन समेत कई कस्टमाइजेबल वॉच फेस शामिल हैं। इसके अलावा डायल मार्केट मेंबरशिप एक्सेस, फिजिकल कॉमेमोरेटिव बेज और वाइब्रेंट लाइफ मेंबरशिप सीजन कार्ड शामिल हैं।

Huawei ने इस वॉच में एक एक्स-टैप सेंसर दिया गया है, जो ईसीजी, पीपीजी और 10 लेवल टैकटाइल सेंसर को एक ही मॉड्यूल में इंटीग्रेट करता है। सिर्फ एक टैप से यूजर्स रियल टाइम SpO2 रीडिंग समेत कई हेल्थ संबंधित जानकारियों को मात्र 10 सेकंड में पा सकते हैं। यह वॉच हार्ट रेट, स्लीप, लंग फंक्शन, कैलोरी ट्रैकिंग, एचआरवी और इमोशनल हेल्थ मॉनिटरिंग समेत एडवांस हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग का सपोर्ट करती है। बिल्ट-इन ईसिम सपोर्ट के साथ यूजर्स स्मार्टफोन के बिना भी ऑनलाइन जानकारी पा सकते हैं और वॉयस एसिस्टेंट से बातचीत कर सकते हैं। Huawei दावा करती है कि यह वॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले ऑन रहने पर 4.5 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है और पावर सेविंग मोड में बैटरी 11 दिनों तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »