Google Pixel Leaks

Google Pixel Leaks - ख़बरें

  • Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
    Google Pixel 10a 18 फरवरी को लॉन्च होने वाला है और भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। लॉन्च से पहले यूरोप के कुछ रिटेलर वेबसाइट्स पर फोन को लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसकी कीमत और स्टोरेज ऑप्शन्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a की कीमत पिछले Pixel A-सीरीज मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। लिस्टिंग से फोन के डिस्प्ले, कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स को लेकर भी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, हालांकि भारत में इसकी ऑफिशियल कीमत लॉन्च के दिन ही साफ होगी।
  • Pixel 10 सीरीज में नहीं होगी SIM कार्ड ट्रे! जानें कैसे काम करेगा नेटवर्क?
    Google के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 सीरीज को लेकर एक नया दावा सामने आया है, जिसने टेक सर्कल में हलचल मचा दी है। लीक के मुताबिक, Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में फिजिकल SIM ट्रे को हटाकर डुअल eSIM सपोर्ट दिया जा सकता है। यानी, पारंपरिक सिम कार्ड का जमाना खत्म हो सकता है, कम से कम कुछ वेरिएंट्स में। ऐसा स्टेप पहले Apple द्वारा लिया जा चुका है, लेकिन केवल अमेरिकी मार्केट के लिए। हालांकि, Android स्मार्टफोन ब्रांड्स इस कदम को लेने से अभी तक कतराते आए हैं।
  • Google Pixel 10 लीक में हुआ डिजाइन से लेकर AI फीचर्स और कैमरा का खुलासा, जानें
    Google Pixel 10 का लॉन्च से पहले खुलासा हो गया है। Google Pixel 10 के लिए एक फुल कमर्शियल शूट से लीक हुई इस फोटो में एक टैगलाइन और फोटो शामिल थीं, जिससे पता चला कि आगामी फोन में कई नए AI फीचर्स होंगे। आगामी Google Pixel 10 की लीक हुई फोटो से पता चला है कि इसका डिजाइन काफी हद तक Pixel 9 सीरीज से मिलता-जुलता है।
  • Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक, कंपनी करेगी बड़ा फेरबदल! जानें डिटेल
    Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। पिक्सल 10 में कंपनी छोटा सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है। यहां पर अल्ट्रावाइड कैमरा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी अल्ट्रावाइड के लिए 50MP 1/2.51″ Sony IMX858 सेंसर से हटकर अब 13MP 1/3.1″ Sony IMX712 सेंसर पर शिफ्ट कर सकती है। इसी के साथ फोन में 11MP का टेलीफोटो कैमरा भी होगा।
  • Google Pixel 9a के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, फ्लैट डिजाइन के साथ ऐसा दिख रहा फोन!
    Google Pixel 9a लॉन्च से पहले एक के बाद एक लीक्स में सामने आ रहा है। फोन के लॉन्च से पहले अब इसका हैंड्स-ऑन वीडियो भी लीक हो गया है। वीडियो में फोन का पूरा डिजाइन देखा जा सकता है। इसमें फ्लैट डिजाइन कंपनी ने दिया है। फोन Obsidian (Black) कलर में सामने आया है। खास बात यह कि फोन में कैमरा बम्प बहुत कम दिखाई दे रहा है।
  • Google Pixel 10 का लॉन्च टाइम लीक, मिलेगा Pixel Sense AI धांसू फीचर, Tensor 5 प्रोसेसर! जानें डिटेल
    Google Pixel 10 फोन पर Google कथित रूप से काम कर रही है और इसे साल की दूसरी छमाही की शुरुआत में पेश कर सकती है। फोन में Pixel Sense फीचर होगा जिसकी मदद से यूजर को डीप पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिल सकता है। पिक्सल सेंस पूरी तरह से डिवाइस पर ही ऑपरेट करता है इसलिए यूजर का डेटा प्राइवेट और सिक्योर रहता है। कंपनी इसमें अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Tensor 5 इस्तेमाल करेगी।
  • Google के 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले Pixel 9a के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन!
    एक टिप्सटर ने Google Pixel 9a के कई डिजाइन रेंडर लीक किए हैं, जो इसके पूरे डिजाइन को दिखाते हैं। बैक से फोन Pixel 8a की तुलना में अलग दिखाई देता है। इस बार बैक में एक किनारे से दूसरे तक लंबा कैमरा बार नहीं है, बल्कि यहां पिल-शेप कैमरा आइलैंड दिखाई देता है। कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर होंगे, जबकि LED फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है। वहीं, सेंटर में अन्य पिक्सल फोन के समान गूगल का 'G' लोगो मौजूद है।
  • Google Pixel 9a हुआ FCC सर्टिफिकेशन में स्पॉट, नए फीचर्स का खुलासा
    Google Pixel 9a के लॉन्च में अब थोड़ा ही समय रह गया लगता है। Google Pixel 9a के बारे में लेटेस्ट अपडेट बताता है कि फोन को FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसमें फोन के कई अहम फीचर्स रिवील हुए हैं। फोन में WiFi 6E, 5G, Bluetooth, और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह वायरलेस चार्जिंग फीचर से भी लैस होगा
  • Google Pixel 9a को मिला एक और सर्टिफिकेशन, इन फीचर्स के साथ मार्च में होगा लॉन्च!
    Google Pixel 9a संभावित रूप से मार्च में दस्तक दे सकता है। अब इस फोन को EMVCo सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर यहां GTF7P मेंशन किया गया है। फोन के बारे में पता चलता है कि यह Android 15 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च होगा। फोन का कमर्शियल नेम यहां पर TG4 बताया गया है।
  • Google Pixel 11a फोन के लॉन्च से पहले कोडनेम समेत डिटेल्स हुए लीक!
    Google Pixel 11a पर कंपनी कथित तौर पर काम करना शुरू कर चुकी है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट की मानें तो Google Pixel 11a भी बीयर थीम कोडनेम के साथ आएगा। फोन को Formosan कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है। यहां से कयास लगाया गया है कि Pixel 11 का कोडनेम Cubs, Pixel 11 Pro का कोडनेम Grizzly, और Pixel 11 Pro XL का कोडनेम Kodiak होगा।
  • iPhone 17 करेगा Google Pixel 9 को कॉपी! लीक हुआ डिजाइन, जानें पूरा मामला
    ऐपल ने कुछ महीनों पहले iPhone 16 सीरीज को पेश किया है और जैसाकि हर बार होता आया है, वह 2025 में सितंबर-अक्‍टूबर में iPhone 17 लाइनअप को लाएगी। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन आईफोन 17 सीरीज का रेंडर शेयर किया है। इमेज में साफ दिखाई देता है कि कंपनी पिल शेप्‍ड कैमरा मॉड्यूल देने वाली है, लेकिन कैमरा सेंसर्स वर्टिकल फॉर्मेशन के बजाए हॉरिजॉन्‍टल होंगे।
  • Google Pixel 9a में होगा 6.2 इंच डिस्‍प्‍ले, 5100mAh बैटरी, 48MP कैमरा! जानें लॉन्‍च डेट
    Google Pixel 9a स्‍मार्टफोन कई महीनों से चर्चाओं में है। अक्‍टूबर में इस स्‍मार्टफोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए थे। अब पूरी स्‍पेक्‍सशीट का खुलासा हुआ है, जिससे फोन के बारे में ज्‍यादा डिटेल पता चली है। कहा जाता है कि यह फोन चार कलर्स में आएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार Pixel 9a को Samsung GN8 सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन को IP68 रेटिंग मिलेगी, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाएगी।
  • Google Pixel 9a में होगी 8GB रैम, 48MP कैमरा, मिड-प्रीमियम रेंज में मचाएगा धमाल!
    टेक दिग्‍गज गूगल (Google) अपना नया पिक्‍सल स्‍मार्टफोन Google Pixel 9a अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च कर सकती है। इसमें बड़ा डिस्‍प्‍ले, अपग्रेडेड चिपसेट और कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। Pixel 9a के प्राइस भी कम होने की उम्‍मीद है, जिससे यह डिवाइस मिड-प्रीमियम रेंज में कॉम्पिटिशन को बढ़ाएगी और लोगों को एक नया फोन ऑप्‍शन मिलेगा।
  • Google Pixel 9a और Pixel 10a समेत Android 16 भी होगा समय से पहले लॉन्च!
    Google Pixel 9 सीरीज के बाद अब कंपनी इसके अफॉर्डेबल वर्जन Pixel 9a, और उसके बाद Pixel 10a को भी समय से पहले लॉन्च कर सकती है। Pixel 9a फोन मार्च 2025 में पेश हो सकता है और मार्च अंत तक इसकी सेल भी शुरू हो सकती है। इसी के साथ कंपनी एंड्रॉयड 16 पर भी काम कर रही है और यह जून 2025 तक पेश किया जा सकता है।
  • Google Pixel 9 सीरीज के सभी स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत लीक! सबसे ‘सस्‍ता’ भी 80 हजार से ज्‍यादा का
    Google Pixel 9 Series : जिन डिवाइसेज के दाम सामने आए हैं, उनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold स्‍मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »