Google Pixel 9a हुआ FCC सर्टिफिकेशन में स्पॉट, नए फीचर्स का खुलासा

फोन में WiFi 6E, 5G, Bluetooth, और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Google Pixel 9a हुआ FCC सर्टिफिकेशन में स्पॉट, नए फीचर्स का खुलासा

Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन को FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
  • फोन में होंगे WiFi 6E, 5G, Bluetooth, और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स।
  • यह वायरलेस चार्जिंग फीचर से भी लैस होगा।
विज्ञापन
Google Pixel 9a को एक के बाद एक सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फोन लॉन्च के काफी करीब है। हालिया लीक्स में इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग का खुलासा भी हो चुका है। Google Pixel 9a को अब एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। यहां से फोन के कई खास फीचर्स के बारे में पता चलता है। फोन में WiFi 6E, 5G समेत कई और कनेक्टिविटी ऑप्शन होंगे। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट। 

Google Pixel 9a के लॉन्च में अब थोड़ा ही समय रह गया लगता है। Google Pixel 9a के बारे में लेटेस्ट अपडेट बताता है कि फोन को FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त (via) हुआ है। इसमें फोन के कई अहम फीचर्स रिवील हुए हैं। Google Pixel 9a के मॉडल नम्बर यहां पर GTF7P and G3Y12 बताए गए हैं। फोन में WiFi 6E, 5G, Bluetooth, और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह वायरलेस चार्जिंग फीचर से भी लैस होगा। 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संभावित रूप से Google Pixel 9a में 6.285 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। कैमरा के लिए रियर में 48MP का मेन सेंसर आ सकता है जिसमें OIS फीचर भी होगा। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन 13MP Sony IMX712 फ्रंट सेंसर के साथ आ सकता है। 

फोन में Tensor G4 प्रोसेसर आ सकता है। इसमें 5100mAh की बैटरी और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। फोन Obsidian, Porcelain, Iris, और Peony शेड्स में आ सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ लॉन्च होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »