• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 9a के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, फ्लैट डिजाइन के साथ ऐसा दिख रहा फोन!

Google Pixel 9a के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, फ्लैट डिजाइन के साथ ऐसा दिख रहा फोन!

फोन Obsidian (Black) कलर में सामने आया है।

Google Pixel 9a के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, फ्लैट डिजाइन के साथ ऐसा दिख रहा फोन!

Google Pixel 9a के कई डिजाइन रेंडर लीक हो चुके हैं।

ख़ास बातें
  • फोन Obsidian (Black) कलर में सामने आया है।
  • फोन में कैमरा बम्प बहुत कम दिखाई दे रहा है।
  • इसमें फ्लैट डिजाइन कंपनी ने दिया है।
विज्ञापन
Google Pixel 9a लॉन्च से पहले एक के बाद एक लीक्स में सामने आ रहा है। फोन के लॉन्च से पहले अब इसका हैंड्स-ऑन वीडियो भी लीक हो गया है। वीडियो में फोन का पूरा डिजाइन देखा जा सकता है। इसमें फ्लैट डिजाइन कंपनी ने दिया है। फोन Obsidian (Black) कलर में सामने आया है। खास बात यह कि फोन में कैमरा बम्प बहुत कम दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो से फोन के बारे में और क्या पता चलता है। 

Google Pixel 9a का रियल लाइफ वीडियो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि फोन 19 मार्च को ग्लोबल मार्केट में रिलीज किया जा सकता है। इसके एक दिन बाद कंपनी इसे भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। YouTube पर फोन का हैंड्स-ऑन वीडियो शेयर किया गया है। यू-ट्यूबर Alexis Garza के चैनल पर यह वीडियो दिखाया गया है जिसे Reinosa, Spain की ओर से शेयर किया बताया जाता है। इसमें फोन का डिजाइन साफ पता चलता है। कंपनी ने फोन में रियर और साइड्स में फ्लैट डिजाइन दिया है। 

Google Pixel 9a का यहां पर Obsidian (Black) वेरिएंट नजर आ रहा है। फोन में कैमरा बम्प बहुत कम नजर आ रहा है जो कि आजकल के बड़े कैमरा बम्प वाले स्मार्टफोन्स में एक दुर्लभ डिजाइन फीचर बनता जा रहा है। फोन का डिजाइन यूजर्स को आकर्षिक कर सकता है। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.3 इंच का OLED पैनल देखने को मिल सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसका मेन लेंस 48MP का होगा। साथ में अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। इसमें 13MP का लेंस दिया जा सकता है। फोन में Tensor G4 चिपसेट देखने को मिलेगा। हाल ही में फोन के कुछ रेंडर्स भी लीक हुए हैं जो ब्लैक, पिंक, गोल्ड और हल्के लैवेंडर शेड्स में दिखाई देते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें Obsidian, Peony, Porcelain और Iris नाम से पेश कर सकती है। डिस्प्ले पर टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट दिखाई देता है। चारों ओर बेजल्स एक समान रखे गए हैं। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन प्रतीत होते हैं। जल्द ही इस फोन का अधिकारिक लॉन्च कंपनी घोषित कर सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »