Google Pixel 9a में होगा 6.2 इंच डिस्‍प्‍ले, 5100mAh बैटरी, 48MP कैमरा! जानें लॉन्‍च डेट

Google Pixel 9a स्‍मार्टफोन कई महीनों से चर्चाओं में है। अक्‍टूबर में इस स्‍मार्टफोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए थे। अब पूरी स्‍पेक्‍सशीट का खुलासा हुआ है।

Google Pixel 9a में होगा 6.2 इंच डिस्‍प्‍ले, 5100mAh बैटरी, 48MP कैमरा! जानें लॉन्‍च डेट

Photo Credit: androidheadlines

8 जीबी रैम वाले इस फोन में 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • फोन की पूरी स्‍पेक्‍सशीट आई सामने
  • 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा यह फोन
विज्ञापन
Google Pixel 9a स्‍मार्टफोन कई महीनों से चर्चाओं में है। अक्‍टूबर में इस स्‍मार्टफोन के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए थे। अब पूरी स्‍पेक्‍सशीट का खुलासा हुआ है, जिससे फोन के बारे में ज्‍यादा डिटेल पता चली है। कहा जाता है कि यह फोन चार कलर्स में आएगा। यह जानकारी एंड्रॉयड हेडलाइंस ने जुटाई है। उसकी रिपोर्ट कहती है कि Pixel 9a को Samsung GN8 सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन को IP68 रेटिंग मिलेगी, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाएगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9a में 6.2 इंच का FHD+ OLED HDR डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन  1080 x 2424 पिक्‍सल्‍स है। इसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी जाएगी। यह फोन गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 के प्रोटेक्‍शन के साथ आएगा।  

फोन में गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्‍योरिटी चिप लगा होगा। 8 जीबी रैम वाले इस फोन में 128 और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलेगा। Pixel 9a रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर। कंपनी ने 7 साल तक ओएस, सिक्‍योरिटी और फीचर ड्रॉप अपडेट्स का वादा किया है। 

Pixel 9a में डुअल सिम की सुविधा होगी, जिसमें एक स्‍लॉट ईसिम का होगा। यह फोन 48MP के दो रियर कैमरों से लैस होगा। साथ में 13 एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा 13 एमपी का होगा, जोकि Sony IMX712 सेंसर होगा और 4K रेकॉर्डिंग कर पाएगा। 

Pixel 9a में 5100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 23वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 7.5W की वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स, 2 माइक्रोफोन्‍स दिए जाएंगे। रिपोर्ट में प्राइसिंग पर भी बात की गई है। Pixel 9a के प्राइस 499 डॉलर यानी करीब 42335 रुपये से स्‍टार्ट हो सकते हैं। फोन को मार्च के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »