• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 10 का लॉन्च टाइम लीक, मिलेगा Pixel Sense AI धांसू फीचर, Tensor 5 प्रोसेसर! जानें डिटेल

Google Pixel 10 का लॉन्च टाइम लीक, मिलेगा Pixel Sense AI धांसू फीचर, Tensor 5 प्रोसेसर! जानें डिटेल

कंपनी इसमें अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Tensor 5 इस्तेमाल कर सकती है।

Google Pixel 10 का लॉन्च टाइम लीक, मिलेगा Pixel Sense AI धांसू फीचर, Tensor 5 प्रोसेसर! जानें डिटेल

Google Pixel 9 के बाद कंपनी Google Pixel 10 फोन पर कथित रूप से काम कर रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी गूगल पिक्सल 10 को अगस्त 2025 में लॉन्च कर सकती है।
  • कंपनी इसमें अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Tensor 5 इस्तेमाल कर सकती है।
  • यह पेचीदा AI और मशीन लर्निंग टास्क बेहतर तरीके से हैंडल कर सकेगा।
विज्ञापन
Google Pixel 10 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन को इस साल की दूसरी छमाही के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। खबरें हैं कि इस फोन में कंपनी काफी बड़े अपग्रेड्स कर सकती है। मसलन फोन में Pixel Sense AI का सपोर्ट मिल सकता है जो कि प्राइवेसी पर खास फोकस करेगा। इस फोन में कंपनी Tensor 5 चिप का इस्तेमाल कर सकती है। Pixel 10 के बारे में और क्या जानकारी सामने आ रही है, आपको विस्तार से बताते हैं। 

Google Pixel 10 फोन पर Google कथित रूप से काम कर रही है और इसे साल की दूसरी छमाही की शुरुआत में पेश कर सकती है। NDTV के अनुसार, इस फोन का सबसे खास फीचर Pixel Sense बताया गया है जो कि कंपनी का AI फीचर है। Pixel Sense की मदद से यूजर को फोन में डीप पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिल सकता है। पिक्सल सेंस पूरी तरह से डिवाइस पर ही ऑपरेट करता है इसलिए इसमें यूजर का डेटा प्राइवेट और सिक्योर रहता है। 

Google Pixel 10 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा यहां पर किया गया है। संभावित रूप से कंपनी गूगल पिक्सल 10 को अगस्त 2025 में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसमें अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Tensor 5 इस्तेमाल करेगी जो कि इसका सबसे दमदार प्रोसेसर होगा। इस चिपसेट के बारे में कहा गया है कि यह पेचीदा AI और मशीन लर्निंग टास्क बेहतर तरीके से हैंडल कर सकेगा। इसमें एडवांस फोटोग्राफी एन्हांसमेंट मिलेंगे और साथ ही बैटरी मैनेजमेंट भी बेहतर होगा। 

फोन में इस्तेमाल होने वाले Pixel Sense का स्टैंडआउट फीचर इसका प्राइवेसी डेडीकेटेड होना बताया गया है। फोन में पूरी डेटा प्रोसेसिंग डिवाइस पर लोकल तरीके से होगी। यूजर का किसी भी तरह का डेटा किसी एक्सटर्नल सर्वर पर नहीं जाएगा। Calendar, Gmail, Photos आदि जैसे ऐप से जानकारी का विश्लेषण करके Pixel Sense इसके बारे में एक बेहतर पूर्वानुमान लगा सकेगा जिससे यूजर के दैनिक कार्यों और दिनचर्या में सुधार आएगा। हालांकि फोन के लॉन्च में अभी काफी समय है, जल्द ही इसके कुछ और खास फीचर्स लीक में सामने आ सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »