Google के 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले Pixel 9a के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन!

Google Pixel 9a के रेंडर ब्लैक, पिंक, गोल्ड और हल्के लैवेंडर शेड्स में दिखाई देते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें Obsidian, Peony, Porcelain और Iris नाम से पेश कर सकती है।

Google के 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले Pixel 9a के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन!

Photo Credit: X/ @Sudhanshu1414

ख़ास बातें
  • बैक से फोन Pixel 8a की तुलना में अलग दिखाई देता है
  • इस बार बैक में पिल-शेप कैमरा आइलैंड है
  • इसमें दो कैमरा सेंसर होंगे, जबकि LED फ्लैश यूनिट मॉड्यूल से बाहर है
विज्ञापन
Google Pixel 9a को हालिया हफ्तों में कई देशों में सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं, जो अब इसके जल्द लॉन्च का संकेत देते हैं। इसमें 6.28-इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। रियर में 48MP मेन सेंसर मिल सकता है, जो OIS सपोर्ट करेगा। वहीं, प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी भी लीक हो चुकी है। अब, एक भारतीय टिप्सटर ने इसके डिजाइन रेंडर को लीक किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपकमिंग Pixel स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में आएगा, जिनमें ब्लैक, पिंक, गोल्ड और लाइट लैवेंडर शेड शामिल होंगे।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने Google Pixel 9a के कई डिजाइन रेंडर लीक किए हैं, जो इसके पूरे डिजाइन को दिखाते हैं। बैक से फोन Pixel 8a की तुलना में अलग दिखाई देता है। इस बार बैक में एक किनारे से दूसरे तक लंबा कैमरा बार नहीं है, बल्कि यहां पिल-शेप कैमरा आइलैंड दिखाई देता है। कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर होंगे, जबकि LED फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है। वहीं, सेंटर में अन्य पिक्सल फोन के समान गूगल का 'G' लोगो मौजूद है।

फोन के रेंडर ब्लैक, पिंक, गोल्ड और हल्के लैवेंडर शेड्स में दिखाई देते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें Obsidian, Peony, Porcelain और Iris नाम से पेश कर सकती है।

वहीं, फ्रंट की बात करें, तो यहां डिस्प्ले पर टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट दिखाई देता है। चारो ओर बेजल्स एक समान रखे गए हैं। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन प्रतीत होते हैं। टिप्सटर के पोस्ट में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

हालिया लीक हुई जानकारियों और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित रूप से Google Pixel 9a में 6.28-इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। कैमरा सेटअप में 48MP का मेन सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। फ्रंट में 13MP Sony IMX712 शूटर शामिल हो सकता है। 

इसके Tensor G4 प्रोसेसर से लैस होने की संभावना है। इसके अलावा, फोन 5100mAh की बैटरी और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की भी उम्मीद है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68 रेटेड बिल्ड के साथ इसके आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 पर रन करने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »