G

G - ख़बरें

  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
    Moto G Max की टक्कर Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रही है। Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है। 
  • Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है।
  • Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
    Moto G Max की टक्कर OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रही है। Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।
  • Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
    Motorola ने Moto G Max लॉन्च कर दिया है। Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 20 अगस्त से मोटोरोला की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत Axis/ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है या एक्सचेंज पर अतिरिक्त 1,000 का लाभ मिल सकता है।
  • Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
    Moto G Max भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart के माध्यम से लॉन्च करने वाली है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 7000mAh की बैटरी होगी और साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
  • Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Moto G Max का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। Moto G Max के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
    Redmi 17C 5G को NBTC वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2607FRNEAG और सर्टिफिकेशन नंबर B38499-26 के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर में G का मतलब आमतौर पर ग्लोबल मॉडल होता है, जबकि 2607 प्रीफिक्स जुलाई 2026 में लॉन्च होने का सुझाव देता है। NBTC लिस्टिंग में GSM, WCDMA, LTE और NR कनेक्टिविटी ऑप्शन की जानकारी मिली। Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की HD LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
    पॉकेमोन की 30वीं सालगिरह पर कंपनी की G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो बहुत ही यूनीक दिखती है। इसके इंडिकेटर हैंड को पिकाचू शेप में बनाया गया है। वहीं केस को पलटकर देखते हैं तो इसमें पॉकेमोन का 30वीं सालगिरह का लोगो नजर आता है। इसका पारभासी पट्टा भी एनिवर्सरी थीम से लैस किया गया है।
  • Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
    Motorola की ओर से लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का G सीरीज में सबसे नया एडिशन है। फोन में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स दिए हैं जिसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले शामिल है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
    Moto G47 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन कंपनी की G सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है जो एक मिडरेंज डिवाइस के रूप में उतारा गया है। फोन में मुख्य स्पेसिफिकेशंस में इसका 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। फोन 5200mAh बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) pOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस पिछले वर्ष पेश किए गए Moto G Stylus के समान हैं।
  • Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
    Nothing Phone 4a में 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का यूरोप में प्राइस 409 डॉलर (लगभग 43,800 रुपये) और 12 G + 256 GB वाले वेरिएंट का 449 डॉलर (लगभग 48,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • 5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G Power (2026) लॉन्च, जानें कीमत से लेकर खास फीचर्स तक सबकुछ
    Moto G Power (2026) को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। यह फोन इससे पहले आए Moto G Power (2025) का सक्सेसर है। फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है। फोन में 5200mAh की बैटरी मिलती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाले LCD डिस्प्ले से लैस होकर आता है।

G - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »