Ev Prices

Ev Prices - ख़बरें

  • Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
    पिछले कुछ वर्षों में BYD ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक्सपैंशन किया है। हालांकि, कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इसने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कुछ बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग वाली एक पावरफुल बैटरी को पेश किया था। पिछले वर्ष BYD की लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की है। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की है।
  • MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
    MG Motor ने बताया है कि Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं।
  • Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Harrier EV के डुअल मोटर क्वाड व्हील ड्राइव सेटअप में छह टेरेन मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर और वास्तविक स्थितियों में अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। Harrier EV के Fearless+ QWD 75 वेरिएंट में ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट दी गई हैं।
  • Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
    टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सहित ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष मस्क ने बताया था, "हमें टेस्ला की Terafab यूनिट शुरू करनी होगी। यह यूनिट काफी बड़ी हो सकती है। हमें चिप्स की जितनी वॉल्यूम की जरूरत है उसे हासिल करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता।"
  • Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
    कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3,500 रुपये की वैल्यू वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वॉरंटी शामिल है। इस डिस्काउंट के साथ Rizta S का प्राइस 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होगा।
  • TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
    BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है।
  • BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
    BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है।
  • Mahindra ने लॉन्च की XEV 9e Cineluxe एडिशन, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 10 मार्च से शुरू की जाएगी। XEV 9e Cineluxe एडिशन की 79 kWh की बैटरी वास्तविक स्थितियों में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज उपलब्ध कराती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में ट्रिपल HD डिस्प्ले, 16 स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ दिया गया है।
  • Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे।
  • मात्र 21 हजार में अपनी बनाएं Tata Punch EV Facelift, सिंगल चार्ज में चलेगी 335 किमी
    Tata Punch EV Facelift की बुकिंग आज से ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू हो गई है। Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 12.59 लाख रुपये तक है। Punch EV Facelift में दो बैटरी पैक 30kWh और 40kWh के विकल्प मिलते हैं। वहीं रेंज की बात करें तो 30kWh बैटरी की रेंज 260 किमी और 40kWh बैटरी की रेंज 335 किमी है।
  • Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
    पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का भी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पर असर पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है।
  • BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs की सेल्स 10 महीनों में 41,000 यूनिट्स से ज्यादा 
    हाल ही में महिंद्रा ने ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इससे पहले महिंद्रा ने XUV 7XO को लॉन्च किया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »